Bikaner Live

पर्यावरणीय स्थिरता और विकिरण विषविज्ञान पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का शुभारंभ


प्रो. अन्नाराम शर्मा को हिंदी एवं सांस्कृतिक वातावरण निर्माण में उल्लेखनीय योगदान के लिए अर्पित किया शिक्षाविद सम्मान।

बीकानेर, 27 नवंबर। राजकीय डूंगर महाविद्यालय, बीकानेर में पर्यावरणीय स्थिरता और विकिरण विषविज्ञान के विविध आयामों पर केंद्रित दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन ‘मल्टीडिसिप्लिनरी रिसर्च इन एनवायरनमेंटल सस्टेनेबिलिटी एंड रेडिएशन टॉक्सिकोलॉजी’ (ICMRESRT-2026) का उद्घाटन समारोह शुक्रवार को प्रताप सभागार में आयोजित हुआ।

सम्मेलन का आयोजन 27 एवं 28 नवंबर को किया जा रहा है। इसमें पर्यावरण संरक्षण, सतत विकास, विकिरण के प्रभावों तथा इनसे जुड़े वैज्ञानिक, सामाजिक और अंतर्विषयी अनुसंधान के प्रश्नों पर विचार-विमर्श किया जा रहा है।जिसमें देश दुनिया भर के सैकड़ों विशिष्ट विद्वान अपने शोध अनु हाव साझा करेंगे।
इस सेमिनार की एक विस्तृत रिपोर्ट को राजस्थान सरकार और भारत सरकार की संबंधित संस्थाओं को  भी साझा किया जाएगा।

उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि बीकानेर पश्चिम के विधायक श्री जेठानंद व्यास थे। समारोह की अध्यक्षता महाराजा गंगासिंह विश्वविद्यालय, बीकानेर के कुलगुरु प्रो. नरसी राम बिश्नोई ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में राजस्थान पशुचिकित्सा एवं पशु विज्ञान विश्वविद्यालय के कुलगुरु डॉ. सुमंत व्यास तथा आईसीएआर-राष्ट्रीय उष्ट्र अनुसंधान केंद्र, बीकानेर के निदेशक डॉ. अनिल कुमार पुनिया उपस्थित रहे। राजकीय डूंगर महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. आर.के. पुरोहित एवं सम्मेलन की आयोजन सचिव प्रो. ममता शर्मा सहित विभिन्न शैक्षणिक एवं वैज्ञानिक संस्थानों के प्रतिनिधि भी समारोह में उपस्थित रहे।

मुख्य अतिथि श्री जेठानंद व्यास ने अपने संबोधन में पर्यावरण संरक्षण और प्राकृतिक संसाधनों के विवेकपूर्ण उपयोग को वर्तमान समय की महत्त्वपूर्ण आवश्यकता के रूप में रेखांकित किया। उन्होंने ऐसे अकादमिक आयोजनों की प्रासंगिकता पर बल दिया और कहा कि हर एक नागरिक स्वचेतना से इन विषयों  को दैनिक जीवन में अंगीकार करें ।जो वैज्ञानिक अनुसंधान को सामाजिक जागरूकता और जनहित से जोड़ते हैं,उनकी महत्ता का सम्मान करें ।चिंतन की शुरुआत स्वयं से करें और उसे अखिल विश्वचेतना तक ले जाए।
उन्होंने विधायक निधि से  पांच लाख की राशि स्वीकृति का पत्र  प्राचार्य को सौंपा जिसे महाविद्यालय में कंप्यूटर की खरीद की जाएगी।

समारोह की अध्यक्षता करते हुए प्रो. नरसीराम बिश्नोई ने उच्च शिक्षा और अनुसंधान में अंतर्विषयी दृष्टिकोण के महत्त्व को रेखांकित किया। पर्यावरणीय चुनौतियों का स्वरूप व्यापक है।यह समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है और उनके समाधान के लिए विभिन्न ज्ञान-विषयों के बीच संवाद तथा शोधपरक दृष्टि आवश्यक है। उन्होंने अकादमिक संस्थानों की भूमिका को ज्ञान-सृजन के साथ सामाजिक उत्तरदायित्व से भी जोड़ा। स्मरण रहे कि हमारे विकास की कीमत प्रकृति को चुकानी नहीं पड़े इसका सदैव ही ख्याल रखना होगा।


विशिष्ट अतिथि डॉ. सुमंत व्यास ने पर्यावरणीय संतुलन, जैव विविधता और प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण के संदर्भ में वैज्ञानिक अनुसंधान की आवश्यकता पर विचार रखे। उन्होंने सतत विकास की अवधारणा को व्यावहारिक जीवन और संस्थागत प्रयासों से जोड़ने की प्रासंगिकता रेखांकित की।

आईसीएआर-राष्ट्रीय उष्ट्र अनुसंधान केंद्र के निदेशक डॉ. अनिल कुमार पुनिया ने अनुसंधान और वैज्ञानिक संस्थानों की भूमिका को रेखांकित करते हुए पर्यावरणीय बदलावों तथा उनके जैविक प्रभावों के अध्ययन में प्रमाण-आधारित वैज्ञानिक दृष्टिकोण की आवश्यकता पर बल दिया। विषयों की दीवारें टूटनी जरूरी है।यह सेमी आर इस दिशा में बढ़ा एक अहम कदम है। जितना बचाओगे उतना पाओगे का नारा देते हुए उन्होंने अपव्यय की गतिविधियों को रोकने की मुहिम तेज करने की दिशा में बढ़ने की आवश्यकता है।उन्होंने लालच और आवश्यकता के सामंजस्य पर बल दिया ।पर्यावरण के स्वास्थ्य पर भी उतना ही ध्यान देना है जितना अपने स्वास्थ्य का रखते हैं।

इस अवसर पर राजकीय डूंगर महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. आर.के. पुरोहित ने महाविद्यालय की शैक्षणिक एवं शोधपरक गतिविधियों का उल्लेख करते हुए अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन को संस्थान के अकादमिक विस्तार और विभिन्न ज्ञान-विषयों के बीच संवाद का महत्त्वपूर्ण अवसर बताया। उन्होंने आयोजन से जुड़े सभी संस्थानों, अतिथियों, शोधकर्ताओं और प्रतिभागियों का स्वागत किया। यह  दसवीं अंतरराष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस है ।उन्होंने बताया कि महाविद्यालय के विभिन्न विभागों के माध्यम से आगामी दो माह में तीन और अंतरराष्ट्रीय सेमिनार होने जा रहे हैं ।
इस अवसर पर आयोजन के विषय से संबंधित दो महत्त्वपूर्ण प्रकाशन क्रमशः इंडियन नॉलेज सिस्टम इन लाइफ साइंसेज़ (Indian Knowledge System in Life Sciences)
लेखक: प्रो. आर. के. पुरोहित, प्रो. सुमन लता त्रिपाठी, प्रो. संजय कुमार आचार्य, डॉ. अर्चना पुरोहित और प्रो. नरेंद्र भोजक
प्रो. भोजक ने इस पुस्तक के बारे में विस्तार से बताया और भारतीय ज्ञान परंपरा (IKS) में जीवन के पहले और उसके आगे की अवधारणाओं पर प्रकाश डाला।सेमिनार के शोध सार का प्रकाशन भी हुआ है जिसका विमोचन अतिथियों ने किया।

सम्मेलन की आयोजन सचिव प्रो. ममता शर्मा ने आयोजन की रूपरेखा और विषयगत उद्देश्यों पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि सम्मेलन का केंद्रीय उद्देश्य पर्यावरणीय स्थिरता और विकिरण विषविज्ञान जैसे महत्त्वपूर्ण विषयों पर बहुविषयी अनुसंधान को प्रोत्साहित करना तथा वैज्ञानिकों, शिक्षाविदों और शोधार्थियों को विचारों एवं शोध निष्कर्षों के आदान-प्रदान के लिए साझा मंच उपलब्ध कराना है।

प्रथम तकनीकई सत्र की अध्यक्षता मीरा श्रीवतास्तव और  ऋषि कुमार रंजन एवं प्रोफेसर अनिला पुरोहित ने की। सभी वक्ताओं  ने विषय पर अपने – अपने विचार रखे।

दूसरे तकनीकी सत्र में अध्यक्षता प्रो दिगविजय सिंह, डॉ स्मिता जैन एवं दुरइंदर सिंह ने की ।इस सत्र तीन वक्ताओं ने अपने अपने शोध अनुभव साझा किए।

तीसरे तकनीक सत्र की अध्यक्षता प्रेम आदेश लेखी मोहम्मद आतिफ एवं  चंद्रमोहन ने की जिसमें पांच वक्ताओं ने अपने शोध पत्रों का वाचन किया।

इस तरह प्रथम दिवस के  कुल तीन तकनीक सत्र में कुल ग्यारह शोधार्थियों ने  अपने  अपने शोध विचार  प्रस्तुत किए।

सायंकालीन अतिथियों के लिए  एक सांस्कृतिक कार्यक्रम  बीकानेर और  राजस्थान के प्रतिष्ठित कलाकारों द्वारा प्रस्तुत किया गया जिसमें सभी कलाकारों ने अपनी कला का बेहतरीन प्रदर्शन किया।


उदघाटन सत्र के अंत में सभी आगंतुकों का आभार सेमिनार के सह समन्वयक प्रोफेसर आनंद खत्री ने व्यक्त किया।

प्रो. अन्नाराम शर्मा को शिक्षाविद सम्मान

उद्घाटन समारोह का एक उल्लेखनीय प्रसंग वरिष्ठ शिक्षाविद प्रो. अन्नाराम शर्मा को शिक्षाविद सम्मान प्रदान किया जाना रहा। उन्हें हिंदी भाषा के संवर्धन तथा शैक्षणिक एवं सामाजिक परिवेश में सांस्कृतिक वातावरण के निर्माण के लिए उनके उल्लेखनीय योगदान के सम्मानस्वरूप यह सम्मान प्रदान किया गया। यह सम्मान इस तथ्य को भी रेखांकित करता है कि शिक्षा का उद्देश्य केवल विषयगत ज्ञान और व्यावसायिक दक्षता का विकास नहीं, बल्कि भाषा, संस्कृति, संवेदना और मानवीय मूल्यों का संरक्षण एवं संवर्धन भी है। सम्मेलन के वैज्ञानिक एवं पर्यावरणीय सरोकारों के बीच भाषा और संस्कृति के क्षेत्र में योगदान को सम्मानित करना शिक्षा की व्यापक और समावेशी अवधारणा को अभिव्यक्त करता है।

कार्यक्रम में अतिथियों का स्वागत, परिचय, सम्मान एवं सम्मेलन के उद्देश्यों की प्रस्तुति जैसी मंचीय औपचारिकताएँ संपन्न हुईं। उद्घाटन सत्र ने पर्यावरणीय स्थिरता, वैज्ञानिक अनुसंधान और अंतर्विषयी ज्ञान के साथ शिक्षा के सांस्कृतिक उत्तरदायित्व को भी चर्चा के केंद्र में रखा।

दो दिवसीय सम्मेलन के आगामी सत्रों में विभिन्न विषयों से जुड़े शोधार्थियों, वैज्ञानिकों और शिक्षाविदों द्वारा अपने शोधपत्र एवं अनुसंधान निष्कर्ष प्रस्तुत किए जाने हैं। इस आयोजन के माध्यम से पर्यावरणीय चुनौतियों की वैज्ञानिक समझ विकसित करने, विकिरण के संभावित जैविक एवं पारिस्थितिक प्रभावों पर विमर्श करने तथा सतत विकास की दिशा में ज्ञान आधारित दृष्टिकोण को प्रोत्साहित करने का प्रयास किया जा रहा है।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

http://

Related Post

महाराजा गंगासिंह विश्वविद्यालय में मनाया गया संविधान दिवस, विद्यार्थियों ने प्रतियोगिताओं में दिखाया उत्साह विशिष्ट अतिथि अजय कुमार पुरोहित ने बीकानेर के ठाकुर जसवंत सिंह जी द्वारा संविधान में दिए गए योगदान की जानकारी दी

Read More »
error: Content is protected !!