Bikaner Live

बीकानेर में ज्वैलरी कारोबार के नाम पर 15-20 लाख के निवेश का मामला, ब्याज वसूली और धमकाने के आरोप में 10 लोगों के खिलाफ केस दर्ज
महिला की शिकायत पर नया शहर थाने में मामला दर्ज, ब्लैंक चेक, स्टाम्प और सादे कागजों पर हस्ताक्षर करवाने का भी आरोप

बीकानेर। शहर में ज्वैलरी कारोबार में निवेश के नाम पर कथित धोखाधड़ी, अवैध ब्याज वसूली और धमकियां देने का मामला सामने आया है। इस संबंध में एक महिला ने नया शहर पुलिस थाने में 10 लोगों के खिलाफ परिवाद पेश किया है। पुलिस ने विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, सोनगिरी कुआं निवासी श्रीमती सुमन सोनी पत्नी अभिषेक सोनी (38) ने रिपोर्ट में बताया कि उनके पति की मुलाकात 4 जुलाई 2024 को प्रवीण निर्मल उर्फ लालजी मोदी नामक व्यक्ति से हुई थी। इसके बाद उनके पति ने उसके साथ ज्वैलरी का काम शुरू किया। महिला का आरोप है कि धीरे-धीरे अन्य लोग भी इस कारोबार से जुड़ गए और व्यापार में लाभ-नुकसान की साझेदारी की बात हुई।

परिवाद के अनुसार, उनके पति ने व्यापार में अपनी तरफ से करीब 15 से 20 लाख रुपए निवेश किए। आरोप है कि इसके बाद आरोपियों ने उनके पति को विश्वास में लेकर मूल रकम के बदले मोटा ब्याज वसूलना शुरू कर दिया। इतना ही नहीं, उन्हें डराने-धमकाने के साथ कथित रूप से सिक्योरिटी के नाम पर ब्लैंक चेक, स्टाम्प और सादे कागजों पर हस्ताक्षर भी करवा लिए गए।

महिला ने आरोप लगाया कि बाद में घरेलू जरूरत बताकर उक्त चेक बैंक में लगाए गए और उनके अनादरित होने पर उनके पति के खिलाफ झूठे मुकदमे दर्ज करवाए गए। परिवाद में यह भी आरोप है कि आरोपियों द्वारा लगातार उन्हें और उनके पति को धमकियां देकर अवैध वसूली की जा रही है।

पुलिस ने परिवाद के आधार पर प्रवीण निर्मल उर्फ लालजी, बजरंग मोदी, रूबी, राहुल गहलोत, कन्हैया मोदी, संगीता निर्मल, नंदकिशोर सोनी, राजेश सोनी, मोहम्मद जियाउलहक उर्फ राहुल मीनाकार और उमेश सियाग सहित 10 लोगों के खिलाफ बीएनएस की धारा 308(2), 351(2), 316(2) और 318(2) के तहत 26 नवंबर 2026 को रात 9:40 बजे मामला दर्ज किया है। मामले की जांच पुलिस निरीक्षक सुरजीत कुमार कर रहे हैं।

फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। परिवाद में लगाए गए आरोपों की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

http://

Related Post

महाराजा गंगासिंह विश्वविद्यालय में मनाया गया संविधान दिवस, विद्यार्थियों ने प्रतियोगिताओं में दिखाया उत्साह विशिष्ट अतिथि अजय कुमार पुरोहित ने बीकानेर के ठाकुर जसवंत सिंह जी द्वारा संविधान में दिए गए योगदान की जानकारी दी

Read More »
error: Content is protected !!