Bikaner Live

विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करते हुए नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित किया

बीकानेर पुलिस व निर्विकल्प फ़ाउडेशन की तरफ़ से आयोजित किए जा रहे कैरियर काउंसलिंग कार्यक्रमों की कड़ी में आज दिनांक 27.11.2026 को श्री मृदुल कच्छावा, SP बीकानेर के निर्देशन में श्री अनुज डाल CO city द्वारा बीकानेर बेसिक PG कॉलेज में पॉडकास्ट का आयोजन कर कॉलेज विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करते हुए नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित किया गया। साथ ही उन्हें जीवन में उच्च लक्ष्य निर्धारित करने, शिक्षा एवं कौशल विकास पर ध्यान देने तथा अपने उज्ज्वल भविष्य के निर्माण के लिए निरंतर मेहनत, अनुशासन और सकारात्मक सोच अपनाने का संदेश दिया गया। विद्यार्थियों को बताया गया कि उनकी आज की मेहनत ही उनके आने वाले कल की सफलता का आधार है। साथ ही समाज और राष्ट्र के विकास में सकारात्मक योगदान देने के लिए प्रेरित किया गया।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

http://

Related Post

महाराजा गंगासिंह विश्वविद्यालय में मनाया गया संविधान दिवस, विद्यार्थियों ने प्रतियोगिताओं में दिखाया उत्साह विशिष्ट अतिथि अजय कुमार पुरोहित ने बीकानेर के ठाकुर जसवंत सिंह जी द्वारा संविधान में दिए गए योगदान की जानकारी दी

Read More »
error: Content is protected !!