Bikaner Live

गर्भस्थ शिशु संरक्षण समिति बीकानेर कार्यकारणी का विस्तार

गर्भस्थ शिशु संरक्षण समिति का विस्तार
बीकानेर राष्ट्रीय हालात को देखते हुए हमें भी भ्रूण हत्या जैसे विषय के साथ-साथ, धर्म व संस्कृति की रक्षा हेतु संस्था कार्य का विस्तार करना होगा, यह बात महानगर अध्यक्ष योगेंद्र भाटी ने कही। संस्था के पौष बङा कार्यक्रम के दौरान महानगर शाखा अध्यक्ष भाटी ने अपनी नगर शाखा का पुनर्गठन करते हुए, श्री मगन लाल चांडक और श्री लक्ष्मी नारायण मोदी को संरक्षक बनाते हुए उपाध्यक्ष का जिम्मा ,श्री सुशील शर्मा, श्री ओम प्रकाश बोरा, श्री भु्वनेश यादव को सौंपा ।इसी प्रकार श्री सुरेश शर्मा को पुनः सचिव तथा सह सचिव सुरेंद्र पीपलवा ,गोवर्धन सोनी को दायित्व सौंपा। प्रभारी श्री मती सन्तोष शर्मा, व सह महिला प्रभारी श्रीमती कविता शर्मा और श्रीमती विमला उपाध्याय को दायित्व सौंपा । जम्बो जेट इकाई में 21 सदस्यों के साथ प्रदेश समिति व जिले की तहसीलों के अध्यक्ष विशेष रूप से आमंत्रित रहेंगे । प्रदेश की सह महिला प्रभारी कविता यादव ने रजत जयंती रथ यात्रा की अपार जन जागरण की सफलता पर साधकों को बधाई देते हुए सुजानगढ़ सालासर धाम में संपन्न प्रदेश समिति के निर्णयों की जानकारी दी। श्री लक्ष्मीनारायण मोदी ने अपनी आशीर्वचन में आगंतुकों का आभार जताया।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

http://

Related Post