बीकानेर। शहर के नयाशहर थानान्तर्गत डूडी पेट्रोल पंप पर रूपये के लेनदेन को लेकर फायरिंग करने और दहशत फैलाने के मामले में पुलिस ने दो जनों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गये आरोपी कोलायत निवासी रामकुमार विश्रोई और माणकसर निवासी रामचंद्र डूडी है। पुलिस टीम ने थानाधिकारी गोविंद सिंह चारण के नेतृत्व में टीम का गठन कर इन दोनो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जिनसे पूछताछ जारी है। गौरतलब रहे कि बीते दिनों आपसी रंजिश को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़ गए थे। इसी दौरान आरोपियों ने डूडी पंप दहशत फैलाई ओर गाडिय़ा दौडाई। पुलिस ने इस सम्बंध में बताया है कि रामेश्वर उर्फ रमेश विश्रोई और पवन विश्रोई के बीच आपसी लेनदेन को लेकर विवाद था। जिसके चलते वारदात को अंजाम दिया।















