Bikaner Live

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सतीश पूनिया के साथ कोटा में हुए अभद्र व्यवहार और पत्थरबाजी की घटना पर शहर भाजपा ने जताया विरोध…

बीकानेर। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सतीश पूनिया के कोटा प्रवास के दौरान रविवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा की गई पत्थरबाजी और अभद्र व्यवहार की कड़ी निंदा करते हुए शहर भाजपा ने इसे कांग्रेस की बौखलाहट बताया है।

जिलाध्यक्ष अखिलेश प्रताप सिंह ने कहा कि रीट परीक्षा धांधली मामले में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सतीश पूनियां के नेतृत्व में भाजपा की चुनौती से चौतरफा घिरी कांग्रेस ने अपनी बौखलाहट दिखाते हुए आज उनकी गाड़ी पर पथराव करवाकर अपनी नीयत, नीति और ओछी राजनीति का परिचय दिया है। प्रदेश में कुप्रबंधन और कुशासन जैसे मुद्दों के साथ रीट परीक्षा में बड़े स्तर पर हुई धांधली के लिए जिम्मेदार कांग्रेस इस अराजकता के माध्यम से जनता की आवाज नहीं दबा पाएगी।

प्रदेश कार्यसमिति सदस्य और पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ. सत्यप्रकाश आचार्य ने कहा कि कांग्रेस के असामाजिक तत्वों द्वारा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और विधायक डॉ. सतीश पूनिया के साथ इस प्रकार का दुर्व्यवहार और हमले का कुत्सित प्रयास दुर्भाग्यपूर्ण है और कांग्रेस का यह तानाशाहीपूर्ण रवैया स्वस्थ लोकतांत्रिक व्यवस्थाओं के लिए किसी भी प्रकार से उचित नहीं ठहराया जा सकता।

जिला महामंत्री मोहन सुराणा, अनिल शुक्ला, जिला उपाध्यक्ष अशोक प्रजापत, जिला मंत्री अरुण जैन ने कहा कि कांग्रेस अब बौखलाहट और निम्न मानसिकता के साथ ऐसे हथकंडे अपना रही है लेकिन प्रदेश की कांग्रेस सरकार के नापाक मंसूबे कभी भी सफल नहीं होंगे।

जिला मंत्री और जिला मीडिया प्रभारी मनीष आचार्य ने कहा कि जनविरोधी कांग्रेस सरकार अपने कुशासन, बढ़ते अपराधों और रीट धांधली सहित विभिन्न मुद्दों पर प्रदेश की जनता की आवाज और विरोध को इस प्रकार के हथकंडों और गुंडागर्दी के माध्यम से दबाना चाहती है। प्रदेेश की जनता अब कांग्रेस के कुराज सेे परेशान हो चुकी है और आने वाले चुनाव में भाजपा की अगुवाई में इस भ्रष्ट कांग्रेस सरकार को आईना दिखाने का कार्य करेगी।

Author picture

खबर

http://

Related Post

श्याम सलोने सांवरे, बर्बरीक तनुधार, इच्छा पूर्ण करो न लगाओ बार
जलझूलनी (परिवर्तिनी) एकादशी पर खाटू श्याम मंदिर में दिल्ली से आए फूलों से हुआ बाबा का भव्य श्रृंगार, दिनभर उमड़े श्रद्धालु

Read More »
error: Content is protected !!