
ऐ औरत तुझे क्या कहूं…
तेरी हर बात निराली है
तू एक ऐसा पौधा है
जिस घर रहे वहां
हरियाली ही हरियाली है…..
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर सभी माता बहनों और नव युवतियों को आज की विशेष दिन की हार्दिक शुभकामनाएं
सम्मानित महिला शक्ति को सर्वप्रथम स्वयं के गरिमामय दिवस पर आत्मिक शुभकामनाएं हम महिलाएं समाज का एक अहम हिस्सा है क्योंकि हम विश्व की आधी आबादी है वक्त के साथ-साथ समाज व राष्ट्र निर्माण में हम अहम हिस्सा बन चुकी हैं घर की चारदीवारी से बाहर निकलकर कोई ऐसा क्षेत्र नहीं छोड़ा राम ने सफलता के परचम लहराए हो बीते दशकों में सरकार ने महिला शक्ति को सशक्त बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी है
कोमल है कमजोर नहीं इस शक्ति का नाम ही नारी है….
श्रीमती पूनम जोशी कामकाजी महिला सरकारी अध्यापिका के रूप में कार्य करती हैं साथ ही सामाजिक सेवा में इनका योगदान बेहद ही बेहतरीन है कोरोना काल में जनजागृति मास्क सेनीटाइजर्स वितरण सोशल डिस्टेंसिंग की समझाइश सिंगल यूज प्लास्टिक की रोकथाम के लिए पेपर बैग वह कपड़े के बैग बनाकर बांटना सामाजिक सेवा का कोई मौका ऐसा नहीं है जहां पूनम जोशी पीछे रह जाए मुझे याद है मार्च 2020 में लोक डाउन लगने से 1 दिन पहले यह कपड़े की दुकान से कपड़े के थान खरीद के ले आई और तलाश मास्क बनाने वालों की और बस जहां चाहा वहां राह बीकानेर में सबसे पहले निशुल्क मास्क वितरण का कार्य पूनम जोशी के द्वारा की किया गया महिला रोजगार के बारे में अत्यंत सजग और सचेत रहती है स्वच्छता मिशन मैं भी सरकारी सहयोग कर चुकी है आपकी सेवा के इस जज्बे को बीकानेर लाइव डॉट कॉम हृदय से आभार व्यक्त करते हुए महिला दिवस की आपको हार्दिक शुभकामनाएं















