Bikaner Live

उर्जा मंत्री भंवर सिंह भाटी
गुजरात सूरत में

उर्जा मंत्री भंवर सिंह भाटी का
सूरत में स्वागत


राजस्थान सरकार के उर्जा मंत्री भंवर सिंह भाटी का रविवार व सोमवार को प्रवासी बीकानेर के लोगों व गुजरात कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों ने सूरत में स्वागत किया गया। भाटी निजी समारोह में शामिल होने के लिए रविवार को सूरत पहुंचे थे। उन्होंने गुजरात कांग्रेस के पदाधिकारियों से आगामी चुनावों की चर्चा की तथा राजस्थान में बजट घोषणा मंें जनहित कार्यों की जानकारी दी।
गुजरात कांग्रेस कमेटी के प्रदेशमंत्री व बीकानेर (गड़ियाला) मूल के अशोक कोठारी, राजस्थान के लोगों व बड़़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों ने उर्जा मंत्री का गर्मजोशी से स्वागत किया। भाटी ने बीकानेर विशेषकर कोलायत विधान सभा क्षेत्र में शिक्षा, चिकित्सा, सड़क, परिवहन व कोलायत को नहरी पानी से जोड़ने संबंधित विभिन्न विकास कार्यों से अवगत करवाया। प्रवासी राजस्थानियों व सूरत के कांग्रेस पदाधिकारियों में बृृजलाल सेठिया, देव किशन पेड़िवाल, साई रुद्र अल्थान, घेवर चंद बेगानी, छगन लाल भूतड़ा, राजहंस काॅस्मिक, बलवंत जैन, ओम प्रकाश गोयल,हरिश भाई सूर्यवंशी, चंपालाल बोथरा, हेमंत भाई देसाई, शशि दूबे, रोशन मिश्रा, जनार्दंन लाटा, गोविंद तलसानियां एवं अनेक नेताओं ने नारे बाजी के साथ पुष्पमाला,शाॅल व साफा से उर्जा मंत्री का स्वागत किया।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

http://

Related Post

श्याम सलोने सांवरे, बर्बरीक तनुधार, इच्छा पूर्ण करो न लगाओ बार
जलझूलनी (परिवर्तिनी) एकादशी पर खाटू श्याम मंदिर में दिल्ली से आए फूलों से हुआ बाबा का भव्य श्रृंगार, दिनभर उमड़े श्रद्धालु

Read More »
error: Content is protected !!