Bikaner Live

अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन बीकानेर द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर महिलाओं का सम्मान

अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन बीकानेर जिला इकाई के बैनर तले आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर विशेष कार्यक्रम संपन्न हुआ । जिसकी अध्यक्षता मनीषा गाड़ोदिया, जिला अध्यक्ष अखिल भारतीय अग्रवाल महासभा एवं मुख्य अतिथि विमला जी भाजपा बीकानेर जिला देहात अध्यक्ष एवं विशिष्ट अतिथि निर्मला जी ने की ।
कार्यक्रम संयोजक श्रीमती शशि गुप्ता, श्रीमती आभा लता अग्रवाल, श्रीमती रेखा अग्रवाल l n ममता अग्रवाल के मार्गदर्शन में कार्यक्रम संपन्न हुआ । माल्यार्पण की औपचारिकता के बाद मनीषा गाड़ोदिया जी अध्यक्षीय भाषण में आज के परिप्रेक्ष्य में महिला दिवस की उपादेयता पर विस्तार से प्रकाश डाला । उसके उपरांत सभी उपस्थित महिलाओं ने इस बाबत विस्तार से चर्चा में बढ़ चढ़ कर भाग लिया । और अंत में उपस्थित सभी महिलाओं को स्मृति चिन्ह और एक पुस्तिका प्रदान की गई ।
अंत में संस्था के जिला महामंत्री नरेंद्र कुमार अग्रवाल एडवोकेट ने सभी उपस्थित सभी लोगों को धन्यवाद ज्ञापित किया ।

Author picture

खबर

http://

Related Post

श्याम सलोने सांवरे, बर्बरीक तनुधार, इच्छा पूर्ण करो न लगाओ बार
जलझूलनी (परिवर्तिनी) एकादशी पर खाटू श्याम मंदिर में दिल्ली से आए फूलों से हुआ बाबा का भव्य श्रृंगार, दिनभर उमड़े श्रद्धालु

Read More »
error: Content is protected !!