Bikaner Live

राजकीय बालिका माध्यमिक विद्यालय  हर्षों का चौक,  बीकानेर में वार्षिकोत्सव एवं  पुरस्कार वितरण समारोह 
soni

बीकानेर 8मार्च राजकीय बालिका माध्यमिक विद्यालय  हर्षों का चौक,  बीकानेर में वार्षिकोत्सव एवं  पुरस्कार वितरण समारोह  2022 हर्षोल्लास के साथ  मनाया गया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि  श्री सुनील कुमार बोड़ा  अतिरिक्त  जिला शिक्षा अधिकारी  माध्यमिक शिक्षा ,बीकानेर  व  समारोह अध्यक्ष श्री चन्द्रशेखर हर्ष  (सेवानिवृत्त सहायक निदेशक )माध्यमिक  शिक्षा ,बीकानेर रहे।
   शिक्षा विभाग से 

वार्षिकोत्सव संबलन अधिकारीश्रीमती कांता चौधरी (मुख्य  ब्लॉक शिक्षा अधिकारी, समग्र शिक्षा, बीकानेर )ने अपने  उद्बोधन में अंतर्राष्ट्रीय महिला  दिवस की बधाई देते हुए  छात्राओं को सफल होने के लिए प्रेरित किया।कार्यक्रम के स्वागताध्यक्ष वार्ड नं74 के  पार्षद श्री दुलीचन्द शर्मा व विद्यालय प्रबन्धन  समिति की अध्यक्ष श्रीमती  सुनीता व्यास उपस्थित रही।
   विशिष्ट अतिथि रोटरी क्लब बीकानेर के  सचिव श्री पंकज  पारीक ने राबामावि हर्षों का  चौक ,बीकानेर को रोटरी हैप्पी स्कूल बनाने की आधिकारिक घोषणा की।
   प्रधानाध्यापक श्री रूपेश  कृष्ण व्यास ने  अति उत्साह से वार्षिक उत्सव में बच्चों की भागीदारी पर खुशी जाहिर की । सांस्कृतिक प्रभारी संतोष हर्ष ने वार्षिकोत्सव एवं पुरस्कार  वितरण समारोह 2022 में  छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम व नाटक की शानदार प्रस्तुति करवाई। यह जानकारी देते हुए हेड टीचर आनंद पारीक ने बताया कि इस अवसर पर सत्र  2020-2021 की कक्षा में प्रथम द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त  करने वाली छात्राओं को एवं  खेलकूद में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्राओं तथा वर्तमान सत्र में सर्वाधिक उपस्थिति वाली  छात्राओं को पुरस्कार व प्रमाण पत्र दिया गया सत्र  !!2020-2021 में श्रेष्ठ परीक्षा  परिणाम देने वाले अध्यापकों को पुरस्कार एवं प्रमाण पत्र  देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम संयोजक नवनीत व्यास ओर हर्षवर्धन हर्ष थे,मंच सज्जा में अर्चना जोशी के साथ शैलजा शर्मा और सपना मारू ने सहयोग किया। पुरुस्कार वितरण में प्रभारी लोकेश खोखर के नेतृत्व में सुशीला बिश्नोई,यास्मीन समेजा ने सहयोग किया। अल्पाहार वितरण में प्रभारी शांति पनिया के नेतृत्व में सीमा जोशी,ममता मेघवाल,मीनाक्षी ने सहयोग किया।
 कार्यक्रम का संचालन आनन्द पारीक ने किया।

Author picture

खबर

Related Post

error: Content is protected !!