Bikaner Live

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर बीकानेर की बेटी तमन्ना मीर ने पहनाई महापौर को 900 मीटर की पगड़ी
soni

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर बीकानेर की बेटी तमन्ना मीर ने अपनी पारिवारिक विरासत को आगे बढ़ाते हुए नारी सशक्तिकरण का संदेश देते हुए बीकानेर की प्रथम महिला महापौर सुशीला कंवर राजपुरोहित को 900 मीटर की पगड़ी पहनाई। तमन्ना ने इसके साथ आंख पर पट्टी बांध कर महापौर को साफ भी पहनाया। गौतलब है कि तमन्ना मुमताज अली मीर की बेटी है। साफा और पगड़ी बांधना मीर परिवार का खानदानी व्यवसाय है।
महापौर ने बताया कि मैं तमन्ना की कला और इस कला के प्रति जुनून को देखकर स्तब्ध हूं। पगड़ी या साफा राजस्थान की पहचान के साथ साथ शान भी है। मैनें आज तक इस कार्यक्षेत्र में पुरुषों को ही देखा है, आज तमन्ना ने इस विरासत को आगे बढ़ाते हुए यह संदेश दिया है कि नारी किसी भी क्षेत्र में कम नही है। इस साफे और पगड़ी को पहनाकर तमन्ना ने मुझे और भी जिम्मेदारी दी है और मैं तमन्ना के साथ बीकानेर की सभी आशाओं पर खरा उतरने की कोशिश करूँगी।
तमन्ना ने बताया कि साफा हमारी पारिवारिक विरासत है। कोरोनाकाल के दौरान मैंने अपने परिवारजनों से यह कला सीखी और लगातर साफ़ा बांधने की इस कला पर मेहनत करती रही। आज मुझे महिला दिवस पर शहर की पहली महिला महापौर का साफा पहनाने का सौभाग्य मिला। मेरा विश्वास है कि मैं राजस्थान और अपने परिवार की इस कला को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एक पहचान दिलाऊंगी।

Author picture

खबर

Related Post

error: Content is protected !!