Bikaner Live

बीकानेर व नोखा में लिए 8 सैंपल*
*बाट-माप व प्री पैकेज लाइसेंस के 6 केस भी बुक

*शुद्ध के लिए युद्ध*

*बीकानेर व नोखा में लिए 8 सैंपल*
*बाट-माप व प्री पैकेज लाइसेंस के 6 केस भी बुक*

बीकानेर, 29 मार्च। “शुद्ध के लिए युद्ध” अभियान के तहत सीएमएचओ डॉ बी एल मीणा के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग के दल द्वारा जस्सूसर गेट, म्यूजियम चौराहा व नोखा में कुल 5 प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण कर जांच की गई। खाद्य सुरक्षा अधिकारी महमूद अली ने बताया कि दल द्वारा दो बेसन, एक भुजिया, एक रिफाइंड कॉटन सीड तेल, एक आटा, एक चमचम, एक कलाकंद और एक टमाटर ग्रेवी सहित कुल 8 नमूने संग्रहित किए गए। लिए गए नमूनों को जन स्वास्थ्य प्रयोगशाला बीकानेर जांच के लिए भेजा जाएगा। जांच के बाद आने वाले परिणाम के आधार पर संबंधित फर्म पर वांछित कानूनी कार्यवाही की जाएगी। कार्यवाही दल में महेंद्र जायसवाल व सहायक कर्मचारी सुखदेव सिंह शामिल रहे। माप एवं विधि अधिकारी गोकुल चंद मीणा द्वारा 8 निरीक्षण कर कुल 6 केस बुक किए गए। इसमें से 3 स्थान पर बांट माप प्रमाणित नहीं थे जबकि तीन स्थानों पर प्री पैकेज लाइसेंस मौजूद नहीं था।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

http://

Related Post

श्याम सलोने सांवरे, बर्बरीक तनुधार, इच्छा पूर्ण करो न लगाओ बार
जलझूलनी (परिवर्तिनी) एकादशी पर खाटू श्याम मंदिर में दिल्ली से आए फूलों से हुआ बाबा का भव्य श्रृंगार, दिनभर उमड़े श्रद्धालु

Read More »
error: Content is protected !!