Bikaner Live

बीकानेर – शाम 6:00 बजे कैंडल मार्च, डॉ.अर्चना शर्मा आत्महत्या प्रकरण में न्याय हो – भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ 

भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ बीकानेर के तत्वावधान में बुधवार की शाम 6 बजे कैंडल मार्च किया जाएगा। इसमें  भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता भी शामिल होंगे। 

कैंडल मार्च समय 6:00 बजे,  वरदान हॉस्पिटल व्यास कालोनी से शुरू होगा। डॉ. सिद्धार्थ असवाल जिला संयोजक भाजपा (चिकित्सा प्रकोष्ठ) ने बताया कि बिना जांच के धारा 302 में मुकदमा दर्ज करने और निराधार आरोप लगाने से आहत लालसोट की महिला चिकित्सक डॉ.अर्चना शर्मा की आत्महत्या से पूरा चिकित्सक समुदाय स्तब्ध है। भारतीय जनता पार्टी चिकित्सा प्रकोष्ठ इस घटना की निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कड़ी कार्रवाई करने की मांग को लेकर आज प्रदेश भर में चिकित्सकों के कार्य बहिष्कार का समर्थन करते हुए राज्य सरकार से दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग करता है। सभी भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओ द्वारा शाम 6:00 बजे वरदान हॉस्पिटल से कैंडल मार्च कर विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। 

Author picture

खबर

http://

Related Post

श्याम सलोने सांवरे, बर्बरीक तनुधार, इच्छा पूर्ण करो न लगाओ बार
जलझूलनी (परिवर्तिनी) एकादशी पर खाटू श्याम मंदिर में दिल्ली से आए फूलों से हुआ बाबा का भव्य श्रृंगार, दिनभर उमड़े श्रद्धालु

Read More »
error: Content is protected !!