Bikaner Live

राष्ट्रीय तीरंदाज कुमावत को मिलेंगे विश्व स्तरीय खेल उपकरण
ऊर्जा मंत्री ने विधायक कोटे से 4.5 लाख रुपए देने की घोषणा

बीकानेर 11 अप्रैल। ऊर्जा मंत्री भंवर सिंह भाटी अपने विधायक कोटे से जिले के पैरा नेशनल तीरंदाज प्रेम रतन कुमावत को साढ़े चार लाख रुपए के खेल उपकरण मुहैया करवाएंगे। ऊर्जा मंत्री ने सोमवार को कोलायत पंचायत समिति में प्रेमरतन से मुलाकात कर तीरंदाजी खेल में उत्कृष्टता के लिए धनुष उपलब्ध करवाने की घोषणा की। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि खेलों के जरिए खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए हर संभव मदद उपलब्ध करवाई जाएगी। उन्होंने कहा कि सरकार के प्रयासों से खिलाड़ियों को विश्वस्तरीय सुविधाएं मिल रही है।
खारी चारनान निवासी राष्ट्रीय पैरा ओलंपिक तीरंदाज प्रेम रतन कुमावत ने हाल ही में जींद में आयोजित राष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल हासिल कर जिले का नाम रोशन किया था। ऊर्जा मंत्री द्वारा की गई इस घोषणा पर आभार जताते हुए कुमावत ने कहा कि इस सहायता से वे वैश्विक स्तरीय उपकरण खरीद पाएंगे और उन्हें अपनी खेल प्रतिभा को बढ़ाने का अवसर मिलेगा। इस अवसर पर एसडीएम,बीडीओ सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Author picture

खबर

http://

Related Post

श्याम सलोने सांवरे, बर्बरीक तनुधार, इच्छा पूर्ण करो न लगाओ बार
जलझूलनी (परिवर्तिनी) एकादशी पर खाटू श्याम मंदिर में दिल्ली से आए फूलों से हुआ बाबा का भव्य श्रृंगार, दिनभर उमड़े श्रद्धालु

Read More »
error: Content is protected !!