Bikaner Live

आंगनबाड़ी सहयोग एवं पोषण प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित

जयपुर, 11 अप्रैल। महिला एवं बाल विकास विभाग की आयुक्त श्रीमती उर्मिला राजोरिया ने सोमवार को स्थानीय साइर्ंस पार्क में विजन संस्था द्वारा आंगनबाड़ी सहयोग एवं पोषण प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया।

विभाग की आयुक्त ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के कार्य की सराहना करते हुए काह कि उन्हे भविष्य में भी इसी तरह कार्य करते रहना चाहिए। कार्यक्रम के दौरान विजन संस्था द्वारा आंगनबाड़ी केन्द्रों के लिये 30 आंगनबाड़ी किट, 60 कुर्सी, 30 दरी, 30 वजन मशीन, 30 पानी के कैम्पर, 70 बैग एवं 70 मायाबाड़ी बुक भेंट की गई। इस दौरान आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण दिया गया।

वल्र्ड विजन आयोजित विभाग के सहयोग से इससे पूर्व भी वल्र्ड विजन द्वारा कोरोना काल के समय में निःशुल्क राशन का वितरण का कार्य व समय-समय पर आंगनबाड़ीयों पर पंजीकृत बच्चों के पोषण व विकास के लिए भी कार्य किया गया।

आयोजन में वल्र्ड विजन की निदेशक श्रीमती उषा शर्मा, श्रीमती सुष्मिता एवं उपनिदेशक, महिला एवं बाल विकास विभाग ने भी भाग लिया।


Author picture

खबर

http://

Related Post

श्याम सलोने सांवरे, बर्बरीक तनुधार, इच्छा पूर्ण करो न लगाओ बार
जलझूलनी (परिवर्तिनी) एकादशी पर खाटू श्याम मंदिर में दिल्ली से आए फूलों से हुआ बाबा का भव्य श्रृंगार, दिनभर उमड़े श्रद्धालु

Read More »
error: Content is protected !!