Bikaner Live

“वाल्मीकि कल्याण बोर्ड” का हो शीघ्र गठन……जयदीपसिंह जावा

बीकानेर, राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के दो दिवसीय दौरे के दौरान रविवार को दूसरे दिन राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी (सोशल मीडिया विभाग) के प्रदेश सचिव जयदीपसिंह जावा ने राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को ऐतिहासिक बजट पेश करने के लिये और वाल्मीकि समाज को राजनीतिक नियुक्ति में उचित प्रतिनिधित्व देने के लिये बधाई स्वरूप समाजिक समानता का स्मृति चिन्ह भेंट कर आभार जताया।

मुख्यमंत्री गहलोत से मांग की वाल्मीकि समाज के उत्थान के लिये आपने विधानसभा चुनाव 2018 के दौरान मेनिफेस्टो में “वाल्मीकि कल्याण बोर्ड” बनना प्रस्तावित्त था जो आज तक गठन नही हो सका समस्त वाल्मीकि समाज आपसे मांग करता है कि जल्द से जल्द वाल्मीकि कल्याण बोर्ड का गठन कर समाज को मुख्य धारा में लाने का अहम योगदान करें। साथ मे सुमित कोचर,मनोज चोधरी, मेघराज तँवर सहित अन्य शमील रहे।

Author picture

खबर

http://

Related Post

श्याम सलोने सांवरे, बर्बरीक तनुधार, इच्छा पूर्ण करो न लगाओ बार
जलझूलनी (परिवर्तिनी) एकादशी पर खाटू श्याम मंदिर में दिल्ली से आए फूलों से हुआ बाबा का भव्य श्रृंगार, दिनभर उमड़े श्रद्धालु

Read More »
error: Content is protected !!