Bikaner Live

अंबेडकर जयंती के अवसर पर गुरुवार को बनाई जाएगी विशाल मानव श्रृंखला
संकेतात्मक फाइल फोटो


बीकानेर, 13 अप्रैल। डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती के अवसर पर गुरुवार को प्रातः 7:07 से 7:30 बजे तक कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस दौरान विशाल मानव श्रृंखला बनाई जाएगी तथा सविधान की प्रस्तावना का पाठन किया जाएगा। मानव श्रृंखला अंबेडकर सर्किल के चारों ओर तथा अंबेडकर सर्किल से कलेक्ट्रेट, मेजर पूर्णसिंह सर्किल तथा आदर्श कॉलोनी की ओर बनाई जाएगी। कार्यक्रम में अंबेडकर सर्किल से कलेक्ट्रेट की ओर स्कूल शिक्षा के अध्यापक व विद्यार्थी, अंबेडकर सर्किल से मेजर पूर्ण सर्किल की ओर एनसीसी कैडेट्स तथा स्काउट गाइड, अंबेडकर सर्किल से आदर्श कॉलोनी की ओर कॉलेज शिक्षा के व्याख्याता व कार्मिक मानव श्रृंखला बनाएंगे। कार्यक्रम में विभिन्न स्वयंसेवी संस्थाओं के प्रतिनिधियों की भागीदारी होगी। कार्यक्रम के सफल क्रियान्वयन के लिए विभिन्न अधिकारियों को दायित्व दिए गए हैं।

Author picture

खबर

http://

Related Post

श्याम सलोने सांवरे, बर्बरीक तनुधार, इच्छा पूर्ण करो न लगाओ बार
जलझूलनी (परिवर्तिनी) एकादशी पर खाटू श्याम मंदिर में दिल्ली से आए फूलों से हुआ बाबा का भव्य श्रृंगार, दिनभर उमड़े श्रद्धालु

Read More »
error: Content is protected !!