Bikaner Live

हवाई सेवाओं के विस्तार से ही मिलेगी औद्योगिक विकास को नई राह: पचीसिया

बीकानेर जिला उद्योग संघ अध्यक्ष द्वारकाप्रसाद पचीसिया ने संभागीय आयुक्त नीरज के पवन से सिविल हवाई अड्डे बीकानेर के विकास एवं विस्तार हेतु 23.83 हेक्टेयर भूमि निशुल्क आवंटन करवाने एवं डायवर्जन पर आने वाले खर्च राज्य सरकार द्वारा वहन करवाने हेतु राज्य सरकार से अनुशंसा करने बाबत चर्चा की । अध्यक्ष द्वारकाप्रसाद पचीसिया ने बताया गया कि सिविल हवाई अड्डे बीकानेर के विकास एवं विस्तार हेतु राज्य सरकार द्वारा 23.83 हेक्टेयर भूमि का निशुल्क आवंटन किया जाना है

जो कि वर्तमान हवाई अड्डे से लगी हुई है । उपरोक्त भूमि ओरण श्रेणी (वन भूमि) की होने के कारण मुख्य सचिव राजस्थान सरकार की अध्यक्षता में दिनांक 26.10.2021 को आयोजित बैठक में जिला कलक्टर बीकानेर को वन विभाग के अधिकारियों को साथ लेकर भूमि चिन्हित कर डायवर्जन संबन्धी प्रस्ताव तैयार कर वन विभाग एवं उच्च स्तर पर शीघ्र प्रेषित करने को कहा गया था और इस संबन्ध में जिला कलक्टर बीकानेर की अध्यक्षता में दिनांक 02.02.2022 को हुई बैठक में डायवर्जन हेतु संबंधित एजेंसी द्वारा ऑनलाइन आवेदन किये जाने संबन्ध में निर्देश प्रदान किये गए थे ।

Author picture

खबर

http://

Related Post

श्याम सलोने सांवरे, बर्बरीक तनुधार, इच्छा पूर्ण करो न लगाओ बार
जलझूलनी (परिवर्तिनी) एकादशी पर खाटू श्याम मंदिर में दिल्ली से आए फूलों से हुआ बाबा का भव्य श्रृंगार, दिनभर उमड़े श्रद्धालु

Read More »
error: Content is protected !!