Bikaner Live

संधारण कार्य के कारण बाधित रहेगी जलापूर्ति…
बाधित रहेगी जलापूर्ति


बीकानेर, 13 अप्रैल। शोभासर के क्लियर वाटर पंपिंग सिस्टम और रॉ वाटर पंपिंग सिस्टम के पम्प हाऊस पर पम्प मोटर संधारण और फिल्टर प्लांट चैनल लीकेज निवारण कार्य के कारण शुक्रवार प्रातः 4 बजे से शनिवार प्रातः 4 बजे तक शहर के विभिन्न क्षेत्रों मे जलापूर्ति बाधित रहेगी।
जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के अधिशाषी अभियंता विजय वर्मा ने बताया कि नयाशहर जोन के लोडा मोडा बगीची, हरिजन बस्ती, नत्थूसर बास, जवाहर नगर, बंगलानगर, लक्ष्मीनाथ जोन के लुहारों का मोहल्ला, गोपेश्वर बस्ती, खेतेश्वर बस्ती, चौधरी कॉलोनी, हंसा गेस्ट हाउस, नोखा रोड, रोड न. 5, सिंधिया चौक, नत्थूसर जोन के धर्म नगर द्वार, स्वामी मोहल्ला, बी. के स्कूल, पारीक चौक, सोनगिरी कुआ, दाऊजी मन्दिर, पाबुबारी, भाटोलाई, विश्नोई मोहल्ला, रामदेव पार्क, ब्रह्म बगीची, जनता प्याऊ, श्रीरामसर, धरणीधर क्षेत्र, गंगाशहर जोन के अंत्योदय नगर, मुरलीधर व्यास नगर, श्रीरामसर, बांग्लानगर, सुजानदेसर, चौधरी कॉलोनी तथा मुक्ताप्रसाद जोन के सर्वोदय बस्ती, सभी सेक्टर, रामपुरा जोन सम्पूर्ण क्षेत्र में जलापूर्ति बाधित रहेगी।

Author picture

खबर

http://

Related Post

श्याम सलोने सांवरे, बर्बरीक तनुधार, इच्छा पूर्ण करो न लगाओ बार
जलझूलनी (परिवर्तिनी) एकादशी पर खाटू श्याम मंदिर में दिल्ली से आए फूलों से हुआ बाबा का भव्य श्रृंगार, दिनभर उमड़े श्रद्धालु

Read More »
error: Content is protected !!