Bikaner Live

सरदारशहर अनियंत्रित होकर कार बोर्ड के टकराई, कार सवार दो महिला सहित तीन घायल, मेगा हाइवे पर हुआ हादसा

सरदारशहर रिर्पोटर हनुमानप्रसाद सोनी

सरदारशहर अनियंत्रित होकर कार बोर्ड के टकराई, कार सवार दो महिला सहित तीन घायल, मेगा हाइवे पर हुआ हादसा
सरदारशहर. भानीपुरा थाने के गांव हरदेसर के पास बुधवार को एक कार अनियंत्रित होकर बोर्ड के टकरा गई। जिसके कारण कार में सवार दो महिला सहित तीन जने घायल हो गए। सूचना पर मौके पर पहुंची एंबुलेंस ने तीनों घायलों को कस्बे के राजकीय अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां पर डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार कर एक गंभीर घायल महिला को रेफर कर दिया। सूत्रों के अनुसार गंगानगर निवासी रोहित 18 पुत्र राहुल जिंदल, मोनिका 42 पत्नी राहुल जिंदल, कांता 65 पत्नी प्रेम कुमार जिंदल कार में सवार होकर सालासर बालाजी के धोक लगाकर वापिस अपने गांव गंगानगर जा रहे थे कि हरदेसर गांव के पास मेगा हाइवे पर कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे बोर्ड से जा टकराई। जिससे कार में सवार तीन जने घायल हो गए। सूचना पर मौके पर पहुंची भानीपुरा पुलिस ने जानकारी लेकर कार्रवाई शुरू की।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

http://

Related Post

श्याम सलोने सांवरे, बर्बरीक तनुधार, इच्छा पूर्ण करो न लगाओ बार
जलझूलनी (परिवर्तिनी) एकादशी पर खाटू श्याम मंदिर में दिल्ली से आए फूलों से हुआ बाबा का भव्य श्रृंगार, दिनभर उमड़े श्रद्धालु

Read More »
error: Content is protected !!