Bikaner Live

आईएएस गौरव अग्रवाल ने बीकानेर निदेशालय में माध्यमिक शिक्षा निदेशक के पद पर कार्यभार ग्रहण

आईएएस गौरव अग्रवाल ने बीकानेर निदेशालय में माध्यमिक शिक्षा निदेशक के पद पर कार्यभार ग्रहणकिया. इस दौरान अतिरिक्त निदेशक अशोक सांगवा सहित निदेशालय स्टाफ व कर्मचारी मौजूद रहे.
बीकानेर: आईएएस गौरव अग्रवाल ने बीकानेर निदेशालय में माध्यमिक शिक्षा निदेशक के पद पर कार्यभार ग्रहण किया. इस दौरान अतिरिक्त निदेशक अशोक सांगवा सहित निदेशालय स्टाफ व कर्मचारी मौजूद रहे. कार्यभार ग्रहण करने के बाद निदेशक गौरव अग्रवाल ने निदेशालय का निरीक्षण किया और स्टाफ ऑफिसर से विभाग के बारे में जानकारी ली.

साथ ही शिक्षकों की समस्याओं का निवारण शीघ्र कराने, लंबित मामलों का निस्तारण करने सहित कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिए. इस अवसर पर निदेशक अग्रवाल ने पत्रकारों से बातचीत कर अपनी प्राथमिकताओं के बारे मे बताते हुए कहा कि स्कूलों में विद्यार्थियों की शिक्षा के उन्नयन के प्रयास किए जाएंगे. शिक्षक विभाग की अहम कड़ी है, उनकी समस्याओं का शीघ्र निस्तारण करने के लिए प्रयास किए जाएंगे.

सरकारी स्तर पर चल रही योजनाएं दूर-दराज के क्षेत्रों में अध्यनरत विद्यार्थियों तक पहुंचे,
कार्यभार ग्रहण के दौरान निदेशालय कर्मियों द्वारा नव पदस्थापित निदेशक का माल्यार्पण व गुलदस्ता भेंट कर स्वागत किया.

Author picture

खबर

http://

Related Post

श्याम सलोने सांवरे, बर्बरीक तनुधार, इच्छा पूर्ण करो न लगाओ बार
जलझूलनी (परिवर्तिनी) एकादशी पर खाटू श्याम मंदिर में दिल्ली से आए फूलों से हुआ बाबा का भव्य श्रृंगार, दिनभर उमड़े श्रद्धालु

Read More »
error: Content is protected !!