Bikaner Live

देव हनुमानजी जयंती आज, मंदिरों में अभिषेक व सुन्दरकांड पाठ

देव हनुमानजी जयंती आज, मंदिरों में अभिषेक व सुन्दरकांड पाठ
बीकानेर, 15 अप्रेल। राम भक्त देव हनुमानजी महाराज की जयंती पर शुक्रवार को ही दो दिवसीय कार्यक्रम शुरू हुए। मंदिरों में तेल व सिन्दूर, पंचामृृत से अभिषेक व उसके बाद प्रतिमा का श्रृृंगार किया गया। मुख्य कार्यक्रम शनिवार को होंगे। अनेक श्रद्धालु व्रत रखेंगे तथा हनुमानजी के मंदिरों में गुड़, चना, फल व प्रसाद चढ़ाएंगे तथा व्रत रखेंगे। घरों में भी सुन्दरकांड व हनुमान चालीसा का पाठ कई श्रद्धालु करेंगे।
शास्त्री नगर की श्री वीर हनुमान वाटिका मंे शुक्रवार को वेद पाठी ब्राह््मणों ने वैदिक मंत्रोच्चारण व हनुमानजी के स्तवनों के साथ पंचामृृत व तेल सिन्दूर से प्रतिमा का अभिषेक किया। मंदिर की सचिव व पूर्व पार्षद छाया गुप्ता ने बताया कि शनिवार को शाम सात बजे आरती के बाद सुन्दरकांड के संगीतमय पाठ के साथ भक्ति संगीत संध्या और सचेतन झांकियों का आयोजन होगा। शिवबाड़ी के लालेश्वर महादेव मंदिर के अधिष्ठाता स्वामी संवित््् सोमगिरि महाराज के सान्निध्य में होने वाले हनुमान जन्मोत्सव के दौरान सवामणि का भोग लगाकर प्रसाद का वितरण किया जाएगा। मंदिर को आकर्षक रोशनी से सजाया गया है।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

http://

Related Post

श्याम सलोने सांवरे, बर्बरीक तनुधार, इच्छा पूर्ण करो न लगाओ बार
जलझूलनी (परिवर्तिनी) एकादशी पर खाटू श्याम मंदिर में दिल्ली से आए फूलों से हुआ बाबा का भव्य श्रृंगार, दिनभर उमड़े श्रद्धालु

Read More »
error: Content is protected !!