Bikaner Live

केन्द्रीय मंत्री श्री भूपेन्द्र यादव का भाजपा पदाधिकारियों ने किया स्वागत -नाल हवाई अड्डे से सीधे जैसलमेर के लिए रवाना हुए यादव

बीकानेर । केंद्रीय श्रम, रोजगार और पर्यावरण मंत्री  श्री भूपेंद्र यादव का रविवार को बीकानेर के नाल सिविल हवाई अड्डे पहुंचने पर भाजपा जिलाध्यक्ष अखिलेश प्रताप सिंह के नेतृत्व में पार्टी पदाधिकारियों द्वारा भावभीना स्वागत किया गया । इस अवसर पर केन्द्रीय मंत्री के स्वागत के लिए भाजपा प्रदेश महामंत्री भजनलाल शर्मा भी हवाई अड्डे पर उपस्थित रहे ।

जिला मंत्री और मीडिया प्रभारी मनीष आचार्य ने बताया कि केन्द्रीय मंत्री श्री यादव रविवार सुबह ही हवाई मार्ग द्वारा दिल्ली से बीकानेर एयरपोर्ट पहुंचे जहां से श्री यादव सीधे सड़क मार्ग द्वारा जैसलमेर के लिए रवाना हो गए।    

नाल सिविल हवाई अड्डे पर केन्द्रीय मंत्री का स्वागत करने वाले भाजपा पदाधिकारियों में प्रदेश महामंत्री भजनलाल शर्मा,  जिलाध्यक्ष अखिलेश प्रताप सिंह, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य और पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ. सत्यप्रकाश आचार्य, जिला महामंत्री मोहन सुराणा, अनिल शुक्ला, जिला उपाध्यक्ष अशोक प्रजापत, गुमान सिंह राजपुरोहित, अविनाश जोशी, जिला मंत्री अरुण जैन, कौशल शर्मा, महावीर सिंह चारण, किशन गोदारा इत्यादि सम्मिलित रहे

Author picture

खबर

Related Post

error: Content is protected !!