Bikaner Live

दीपावली पर सफाई कर्मवीरों के सम्मान में आगे आया नेशन फर्स्ट फाउंडेशन, जूते-मोजे और राशन सामग्री भेंट कर बढ़ाया हौसला

*दीपावली पर टीम नेशन फर्स्ट फाउंडेशन की अनूठी पहल*

*30 सफाई कर्मयौद्धा का सम्मान*

*नवनियुक्त वार्ड नंबर 68 के पार्षद शंकर तंवर का अभिनंदन*

*नवनियुक्त वार्ड नंबर 14 की पार्षद श्रीमति किरण देवी भाटी का अभिनंदन*

बीकानेर, 18.10.2026। दीपावली के पावन पर्व पर जहां हर घर में सफाई अभियान चल रहा है और घर का कचरा बाहर सड़कों पर सफाई करने वालों के लिए चुनौती बन रहा है।

टीम नेशन फर्स्ट फाउंडेशन द्वारा नगर निगम के वार्ड नंबर 68 के पार्षद शंकर तंवर और वार्ड नंबर 14 की पार्षद श्रीमति किरण भाटी का सम्मान कार्यक्रम का आयोजन किया ।

राष्ट्र प्रथम और सेवा संकल्प में सदैव अग्रणी रहने वाली टीम द्वारा दोनों वार्ड के महिला और पुरुष सफाई कर्मचारियों 30 का सम्मान कर उनको जूते, जुराब और राशन सामग्री में 5kg आटा और 5kg चावल वितरित किये। पार्षद शंकर तंवर ने टीम नेशन का आभार जताते हुए इस अनोखे ओर अनूठे सम्मान कार्यक्रम की प्रशंसा की ।

कार्यक्रम में टीम के वरिष्ठ सदस्य लक्ष्मण रामावत, मंजू गुलगुलिया, प्रकाश सामसुखा, पंकज कंसल, सुनील कंसल, गोविंद चौधरी, सन्नी अग्रवाल, कुणाल मित्तल, सोशल मीडिया रिपोर्टर साकिर, दिलीप गुप्ता सहित अनेक सदस्य उपस्थित रहे । विशेष आमंत्रित राधा खत्री ने कार्यक्रम को अनोखा और अनूठा सम्मान कार्यक्रम बताया । सभी का आभार व्यक्त करते हुए सफाई कर्मियों की मेहनत और काम करने के जज्बे की प्रशंसा की। अंत में सभी सफाई कर्मचारियों का मुंह मीठा किया गया ।

Picture of Prakash Samsukha

Prakash Samsukha

खबर

Related Post

error: Content is protected !!