Bikaner Live

अग्रवाल समाज के 3 युवाओं की याद में श्रृद्धांजली सभा एवं रक्तदान शिविर सम्पन्न…

जय हिन्द, जय भारत

बीकानेर 17 अपैल 2022, रविवार को प्रातः 9 बजे से सांय 4 बजे तक होटल वृंदावन रिजेन्सी, रेलवे स्टेशन के सामने, बीकानेर में बीकानेर अग्रवाल समाज द्वारा स्व. सुनील अग्रवाल, स्व. गिरीराज अग्रवाल एवं स्व. गणेशदास अग्रवाल की पुण्य स्मृति में श्रृद्धांजली सभा एवं रक्तदान का विशाल शिविर आयोजित किया गया। यह रक्तदान शिविर लगातार 11 वें साल से आयोजित किया गया। शिविर में 161 से अधिक यूनिट ब्लड संग्रहित किया गया। बीएसएफ के जवानों ने भी स्वेच्छा से रक्तदान करने में अपनी सक्रिय भागीदारी निभाई। यह शिविर समाज की सभी संस्थाओं के सहयोग से आयोजित किया गया।
बीकानेर जिला अग्रवाल सम्मेलन युवा इकाई के अध्यक्ष हनुमान अग्रवाल ने बताया कि शिविर में सीमा सुरक्षा बल के डीआईजी पुष्पेन्द्र सिंह, सुशील कुमार, डीजीएम एसबीआई, अनिल सहाय एजीएम, एसबीआई, उपस्थित थे। भाजपा प्रदेश महिला मोर्चा अध्यक्ष अलका मूंधड़ा, महापौर सुशीला कंवर राजपुरोहित, प्रदेश भाजपा कार्यसमिति सदस्य सत्यप्रकाश आचार्य, जिला भाजपा अध्यक्ष अखिलेश प्रताप सिंह, सीनियर हार्ट स्पेश्लिस्ट डॉ. देवेन्द्र अग्रवाल, समाजसेवी रमेश अग्रवाल ‘कालू’ के अलावा शहर के अन्य गणमान्य लोग इस शिविर में उपस्थित थे।

दीपेश अग्रवाल प्रशांत अग्रवाल द्वारा स्वैच्छिक रक्तदान कर अपने दायित्व का निर्वहन किया

शिविर में प्रमुख व्यवसायी द्वारकाप्रसाद पचीसिया, नवरतन अग्रवाल, जयकिशन अग्रवाल, सुशील बंसल, तकनीकी विश्वविद्यालय के डीन डॉ. एस के बंसल, विनोद धानुका सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति शामिल हुए। शिविर को सफल बनाने में पंकज सिंघानिया, गोपाल अग्रवाल, बलराज, मनीष चौधरी, मनसुख, शिवशंकर, मयंक, कमल, रामेश्वर अग्रवाल, नरेन्द्र अग्रवाल, मनोज गोयल, मनोहर अग्रवाल, महेश अग्रवाल, दाऊलाल, प्रखर गुप्ता, नितिन, दीपेश, आलोक, जागृति सोनी, आशीष गर्ग, धर्मेन्द्र, चेतन, केदार, गौरव चौधरी, गणेश, सुशील, कौशल, महावीर, पंकज अग्रवाल, डॉ रामदेव सहित अनेक कार्यकर्ताओं का सक्रिय सहयोग रहा।

Author picture

खबर

Related Post

error: Content is protected !!