Bikaner Live

बीकानेर संभाग में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश या बूंदाबांदी होने की संभावना
फाइल फोटो

राजस्‍थान में भीषण गर्मी का दौर जारी है। इस बीच, मौसम विभाग ने 19 व 20 अप्रेल को तीन संभागों मे कुछ स्थानों पर लू के साथ हल्की बारिश और आंधी चलने का अलर्ट जारी किया है।

मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ का असर अगले तीन दिन में खत्‍म होगा। ऐसे में कुछ जिलों में मौसम का मिजाज बदला हुआ नजर आएगा। चंक्रवाती हवाओं के चलते राजस्थान में 19 व 20 अप्रेल को जयपुर, भरतपुर और बीकानेर संभाग में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश या बूंदाबांदी होने की संभावना है। विभाग के अनुसार, 19 अप्रेल को बीकानेर, बाड़मेर, जैसलमेर, जोधपुर, अलवर, भरतपुर, धोलपुर, जयपुर, करौली, सवाईमाधोपुर जिले में 25 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से धूलभरी आंधी या तेज हवाएं चल सकती हैं। जबकि 20 अप्रेल को भीलवाड़ा, चित्तौड़गढ़, डूंगरपुर, उदयपुर, बीकानेर, बाड़मेर, जैसलमेर, जोधपुर, श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़ जिले में 25 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से धूलभरी हवाएं चलेंगी।

Author picture

खबर

http://

Related Post

श्याम सलोने सांवरे, बर्बरीक तनुधार, इच्छा पूर्ण करो न लगाओ बार
जलझूलनी (परिवर्तिनी) एकादशी पर खाटू श्याम मंदिर में दिल्ली से आए फूलों से हुआ बाबा का भव्य श्रृंगार, दिनभर उमड़े श्रद्धालु

Read More »
error: Content is protected !!