Bikaner Live

विश्व लिवर दिवस,-19 अप्रैल लिवर डैमेज हुई कोशिकाओं को अपने आप रिप्लेस कर देता है….
soni

लिवर शरीर के महत्वपूर्ण अंगों में से एक है. वहीं इसका कार्य भोजन को पचाना होता है. इसके अलावा लिवर पित्त बनाने के साथ-साथ शरीर से विषैले पदार्थ निकालने और बॉडी को डिटॉक्स करने के काम भी आता है. लिवर का काम ब्लड शुगर को नियंत्रित रखने और प्रोटीन बनाने का भी होता है. ऐसे में लिवर का स्वस्थ (Healthy Liver) होना बेहद जरूरी है. वर्ल्ड लिवर डे हर साल 19 अप्रैल को मनाया जाता है.

लिवर को स्वस्थ रखने के तरीके
जैसा कि हमने पहले भी बताया लिवर का काम शरीर को डिटॉक्स करना है. ऐसे में यदि आप अनहेल्थी चीजों का सेवन करते हैं तो इससे लिवर का कार्य प्रभावित होता है और उसके खराब होने का खतरा बढ़ सकता है. अनहेल्थी खाद्य पदार्थ लिवर की कोशिकाओं को नुकसान पहुंचा सकते हैं. ऐसे में आप धूम्रपान, एल्कोहल, जंक फूड, प्रोसेस फूड, फास्ट फूड आदि से दूर रहें.
व्यक्ति को नियमित रूप से एक्सरसाइज करनी चाहिए. एक्सरसाइज करने से न केवल शरीर स्वस्थ रह सकता है बल्कि लिवर की चर्बी भी कम हो सकती है. एक्सरसाइज करने से लीवर के काम पर सकारात्मक प्रभाव पड़ता है.
लिवर को स्वस्थ रखने के लिए वजन का नियंत्रित होना भी बेहद जरूरी है जो लोग मोटापे से परेशान हैं उनके शरीर में फैटी लीवर की समस्या बढ़ सकती है. ऐसे में वजन को कंट्रोल रखकर लीवर को स्वस्थ बनाया जा सकता है.
हम अपने दोस्तों के साथ या परिवार वालों के साथ निजी चीजों को शेयर करते हैं. लेकिन बता दें ऐसा करने से लिवर से जुड़ी कई समस्याएं हो सकती हैं. ऐसे में आप टूथब्रश, रीजन, नाखून कतरनी आदि को शेयर ना करें और व्यक्तिगत स्वच्छता पर ध्यान दें.

लिवर की सबसे अच्छी बात ये होती है कि ये अपनी डैमेज हुई कोशिकाओं को अपने आप रिप्लेस कर देता है. हालांकि एक स्टेज पर जाने के बाद लिवर की अपने आप रिपेयर होने की क्षमता समाप्त होने लगती है. खासतौर से जब हम इसे डैमेज करने की आदतों को लगातार जारी रखते हैं. लिवर की हेल्थ के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए हर साल 19 अप्रैल को ‘वर्ल्ड लिवर-डे’ सेलिब्रेट किया जाता है.

बॉडी के सही फंक्शन और उसे टॉक्सिन फ्री रखने में लिवर की बहुत अहम भूमिका होती है. लिवर की सबसे अच्छी बात ये होती है कि ये डैमेज हुई कोशिकाओं को अपने आप रिप्लेस कर देता है. हालांकि एक स्टेज पर जाने के बाद लिवर की अपने आप रिपेयर होने की क्षमता समाप्त होने लगती है. खासतौर से जब हम इसे डैमेज करने की आदतों को लगातार जारी रखते हैं. लिवर की हेल्थ के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए हर साल 19 अप्रैल को ‘वर्ल्ड लिवर-डे’ सेलिब्रेट किया जाता है. आइए आज आपको ऐसी 8 बुरी आदतों के बारे में बताते हैं जो हमारे लिवर को तेजी से डैमेज करती हैं.

भारत सरकार के स्वास्थ्य पोर्टल से

Author picture

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!