Bikaner Live

ऊर्जा मंत्री भंवर सिंह भाटी के प्रयासों से भूमि आवंटन- राजकीय कन्या महाविद्यालय श्रीकोलायत हेतु 16 बीघा भूमि आवंटन आदेश जारी….

राजकीय कन्या महाविद्यालय श्रीकोलायत हेतु 16 बीघा भूमि आवंटन आदेश जारी
ऊर्जा मंत्री भंवर सिंह भाटी के प्रयासों से हुआ भूमि आवंटन
ईगानप विभाग से 16 बीघा भूमि मय 3 विभागीय भवन होंगे हस्तांतरित

बीकानेर 21 अप्रैल 2022, ऊर्जा मंत्री भंवर सिंह भाटी ने बताया कि इंदिरा गांधी नहर विभाग राजस्थान सरकार के शासन उप सचिव द्वारा राजकीय कन्या महाविद्यालय श्रीकोलायत के लिए अपने विभाग के अधीनस्थ भूमि में से 16 बीघा भूमि मय तीन विभागीय भवन हस्तांतरण की स्वीकृति जारी कर दी गई है।
मंत्री भाटी ने बताया कि उनके विशेष आग्रह पर मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत द्वारा राज्य बजट वर्ष 2022-23 में श्रीकोलायत में कन्या महाविद्यालय स्वीकृत किया गया था। स्वीकृति के तुरंत बाद ही उन्होंने महाविद्यालय के लिए भूमि आवंटन के प्रयास प्रारंभ कर दिए थे तथा अल्प अवधि में ही राज्य सरकार ने 16 बीघा भूमि मय 3 विभागीय भवन हस्तांतरण की स्वीकृति जारी कर श्रीकोलायत को बहुत बड़ी सौगात दी है । उन्होंने बताया कि महाविद्यालय के भवन निर्माण हेतु बजट उपलब्ध करवाया जायेगा, इसके लिए भी उच्चस्तरीय प्रयास जारी हैं।यहां विशेष उल्लेखनीय है कि मंत्री भंवर सिंह भाटी के प्रयासों से उच्च शिक्षा के क्षेत्र में मात्र 3 वर्षों में श्रीकोलायत विधानसभा क्षेत्र की तस्वीर ही बदल चुकी है। इस अल्प अवधि में 5 राजकीय महाविद्यालय स्वीकृत हो चुके हैं जिनमें श्रीकोलायत, बज्जू, देशनोक, हदां तथा कन्या महाविद्यालय श्रीकोलायत शामिल है। इन महाविद्यालयों में कुछ को स्नातक से स्नातकोत्तर तक क्रमोन्नत व अतिरिक्त विषय स्वीकृति के प्रयास भी जारी है।

Author picture

खबर

Related Post

error: Content is protected !!