Bikaner Live

विश्व पृथ्वी दिवस पर कार्यक्रम आयोजित


बीकानेर, 22 अप्रैल। विश्व पृथ्वी दिवस पर शुक्रवार को पब्लिक पार्क स्थित उप वन संरक्षक कार्यालय में कार्यक्रम आयोजित किया गया। संभागीय मुख्य वन संरक्षक जयप्रकाश मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। उप वन संरक्षक (वन्य जीव) डॉ. सुनील गौड, सहायक वन संरक्षक नरेन्द्र चौधरी एवं वन विभाग के कर्मचारी उपस्थित रहे।
संभागीय मुख्य वन संरक्षक ने कहा कि पृथ्वी और पर्यावरण को मानव द्वारा सबसे ज्यादा दूषित किया जा रहा है। हमें समय रहते संभलना होगा, अन्यथा इसके बुरे परिणाम हमारे सामने होंगे। उन्होंने कर्मचारियों का आह्वान करते हुए कहा कि पृथ्वी दिवस पर पृथ्वी व पर्यावरण को प्रदूषण से मुक्त रखने का संकल्प लेना होगा। उन्होंने प्लास्टिक कैरी बैग का उपयोग नहीं करने का आह्वान किया।
उप वन संरक्षक डॉ. सुनील गौड़ ने बताया कि वन विभाग के कार्मिक होने के नाते हमें पर्यावरण संरक्षण की पहल करते हुए दूसरों को प्रेरित करना होगा। इस मौके पर कार्यालय परिसर में पक्षियों के लिए परिंडा व एक पेड़ पर एक घौसला लगाया गया।

Author picture

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!