Bikaner Live

नोट, सिक्के, देशी एवं विदेशी डाक टिकट, चौक, स्टाम्प पेपर, कोर्ट फीस टिकट तथा समय-समय पर पूर्व राजघरानों द्वारा जारी किए गए मुद्राओं की दो दिवसीय प्रदर्शनी
soni
संकेतात्मक फोटो


बीकानेर, 27 अप्रैल। बीकानेर नगर के 535वें स्थापना दिवस के अवसर पर सूचना केन्द्र में आयोजित दो दिवसीय प्रदर्शनी का उद्घाटन जिला कलक्टर भगवती प्रसाद कलाल गुरूवार को प्रातः 10 बजे करेंगे। प्रदर्शनी में भारत भूषण गुप्ता द्वारा संकलित स्वतंत्रता से पूर्व एवं पश्चात के नोट, सिक्के, देशी एवं विदेशी डाक टिकट, चौक, स्टाम्प पेपर, कोर्ट फीस टिकट तथा समय-समय पर पूर्व राजघरानों द्वारा जारी किए गए मुद्राओं को आमजन के अवलोकनार्थ रखा जाएगा। नगर स्थापना दिवस के पांच दिवसीय कार्यक्रमों की शुरुआत इस प्रदर्शनी से होगी। प्रदर्शनी आमजन के अवलोकनार्थ गुरूवार एवं शुक्रवार को प्रातः 10.30 बजे से सायं 6 बजे तक खुली रहेगी।

Author picture

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!