Bikaner Live

राजस्थान में बिजली कटौती का शिड्यूल हुआ जारी,

ऊर्जा विकास निगम लिमिटेड ने कटौती का शिड्यूल भी जारी कर दिया है. जयपुर, जोधपुर अजमेर संभागीय हैडक्वार्टर पर सुबह 7 से 8 बजे तक कटौती होगी.

राजस्थान में बड़े स्तर पर बिजली कटौती शूरू हो गई है. बिजली संकट पर ज़ी मीडिया से खास बातचीत करते हुए ऊर्जा मंत्री भंवर सिंह भाटी ने कहा है कि गांवों के बाद अब शहरों में भी बिजली कटौती लागू होगी. संभाग स्तर पर 1 घंटे बिजली कटौती होगी तो वहीं, जिला स्तर पर 2 घंटे की बिजली कटौती जाएगी. कस्बाई और नगर पालिका स्तर पर 3 घंटे पॉवर कट रहेगा. इसके अलावा 5000 से अधिक आबादी के कस्बों में भी 3 घंटे बिजली कटौती होगी.

जयपुर, जोधपुर अजमेर संभागीय हैडक्वार्टर पर सुबह 7 से 8 बजे तक कटौती होगी. इसके बाद कोटा, भरतपुर, बीकानेर, उदयपुर संभाग हैडक्वार्टर पर सुबह 8 से 9 बजे कटौती होगी. डिस्ट्रिक्ट हैडक्वार्टर पर सुबह 6.30 से 8.30 बजे तक पावर कट रहेगा. नगर पालिका और पांच हजार से अधिक आबादी के गांवों में सुबह 6 से 9 बजे तक कटौती होगी. औद्योगिक क्षेत्रों में शाम छह से दस बजे तक 50 फीसदी क्षमता से काम होगा. कृषि कनेक्शनों में 6 घंटे की बजाय पांच घंटे विद्युत आपूर्ति रहेगी.
सुबह 6 से 12 का ब्लॉक रात में शिफ्ट किया गया है.

Author picture

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!