Bikaner Live

राजस्थान अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष खिलाड़ी लाल बैरवा ने – सर्किट हाउस में सुनी आमजन की समस्याएं



राजस्थान अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष खिलाड़ी लाल बैरवा ने सर्किट हाउस में समस्याएं सुनी। इस दौरान उन्होंने सर्किट हाउस में अनुसूचित जाति के उत्थान व सहयोग के लिए जिले में काम कर रहे सामाजिक संगठनों के सदस्यों के साथ मुलाकात की। अनुसचित जाति से जुड़े संगठनों ने बिजली-पानी, सफाई कर्मचारियों से सफाई कार्य ही करवाने, वरिष्ठता के आधार पर जमादार के पद पर पदोन्नति देने, मृत कमचारी व सेवानिवृत कर्मचारियों को पीपीओ जारी करवाने तथा ठेका प्रथा समाप्त करने सहित अन्य समस्याओं के लिए ज्ञापन दिए। राजस्थान शिक्षक संघ (अम्बेडकर) सहित विभिन्न संगठनों ने अपनी-अपनी समस्याएं आयोग अध्यक्ष के समक्ष रखी। इस दौरान राहुल जादूसंगत, आनंद सिंह सोढा, शिवलाल तेजी, सुनील चावरिया, तुलसीराम चावरिया, आशा स्वामी, डॉ. हैदर मिर्जा बेग, पूनम कंडारा, राजेश वाल्मीकि, हजारीराम देवड़ा, फूसाराम नायक, प्रकाश सांसी, किलाराम सांसी, प्रफुल्ल हटीला, मंगलचंद सरवटे, रतनलाल चावरिया, केवलचंद सरवटे आदि मौजूद रहे।

Author picture

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!