Bikaner Live

12 वर्षों से बंद रेल सेवा को पुनः चालू करने की मांग

केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल से रेल सेवा संघर्ष समिति के अध्यक्ष तोलाराम मारू के नेतृत्व प्रतिनिधि मंडल मिला तथा 12 वर्षों से बंद रेल सेवा को पुनः चालू करने की मांग।



सांसद सेवा केंद्र बीकानेर में 12 वर्षों से बंद पड़ी रेल सेवा को पुनः चालू करने के लिए केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल को तोलाराम मारू अध्यक्ष रेल सेवा संघर्ष समिति गीता देवी मारू एवं कैलाश मोट सारस्वत प्रतिनिधि मंडल द्वारा एक ज्ञापन दिया गया रेल सेवा संघर्ष समिति के अध्यक्ष तोलाराम मारू ने माननीय मंत्री महोदय को बताया कि संपूर्ण देश में आजादी के 75 वर्ष पर अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है। लेकिन नापासर सूडसर श्री डूंगरगढ़ राजलदेसर रतनगढ़ क्षेत्र की जनता आज भी राजस्थान की राजधानी जयपुर तक सीधी सेवा से वंचित है।

12 वर्ष पहले छोटी लाइन से सीधी जयपुर के लिए रेल सेवा शुरू थी। अब बड़ी लाइन बन जाने के बाद भी पुनः रेल सेवा जयपुर के लिए रेल सेवा शुरू नहीं हुई है ।जबकि स्पेशल रेल सेवा जयपुर के लिए कई बार चली है ।वर्षों से क्षेत्र की जनता मांग कर रही है। रेल विभाग हमारे क्षेत्र की लगातार उपेक्षा कर रहा है समय-समय पर जयपुर बीकानेर वाया श्री डूंगरगढ़ रेल सेवा चालू करने के लिए अधिकारियों से व्यक्तिगत संपर्क किया गया। लेकिन आश्वासन के अलावा कुछ नहीं मिला है। रेल विभाग द्वारा हमारे क्षेत्र की उपेक्षा करने पर सामाजिक संगठनों जागरूत जनों द्वारा मजबूर होकर धरना देना पड़ेगा क्योंकि जनता की वाजिब मांग की सुनवाई नहीं हो रही है।

प्रयागराज जयपुर रेल सेवा वाया सीकर चुरु रतनगढ़ श्री डूंगरगढ़ नापासर बीकानेर तक चलाने के कई बार आदेश हो गए हैं लेकिन किसी दबाव के कारण आदेशों की पालना नहीं हो रही है। 25 अप्रैल 2022 को प्रयागराज जयपुर रेलगाड़ी वाया श्री डूंगरगढ़ बीकानेर चलाने के आदेश हुए उसी दिन निरस्त हो गए ।रेलवे द्वारा समय-समय पर जारी सभी आदेशों की प्रतियां केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल को रेल संघर्ष समिति के अध्यक्ष तोलाराम मारू द्वारा दी गई।

मंत्री महोदय अर्जुन राम जी को रेल सेवा संघर्ष समिति श्रीडूंगरगढ़ के अध्यक्ष तोलाराम मारू ने बताया कि प्रयागराज बीकानेर गाड़ी को वाया झुंझुनू सादुलपुर के प्रयास किए जा रहें हैं। जिससे यात्रियों को यात्रा में कई घंटे अधिक समय लगेगा। तथा यात्री किराया भी अधिक होगा । जो रतनगढ़ श्रीडूंगरगढ़ नापासर बीकानेर आने वाले यात्रियों के साथ अन्याय होगा।
मंत्री महोदय को बीकानेर से वाया श्री डूंगरगढ़ रतनगढ़ जयपुर इंटरसिटी चलाने तथा बीकानेर से वाया नापासर सूडसर श्रीडूंगरगढ़ राजलदेसर रतनगढ़ जयपुर सवारी गाड़ी चलाने बीकानेर से रतनगढ़ मेड़ता बीकानेर से श्रीडूंगरगढ़ डेगाना बीकानेर सर्कुलर ट्रेन बीकानेर तक चलाने तथा बीकानेर से वाया श्री डूंगरगढ़ रतनगढ़ जयपुर बिलासपुर कोरबा तक नई गाड़ी को चलाने का लिए निवेदन किया गया।
। केन्द्रीय मंत्री महोदय ने जनहित की सभी मांगों को सहानुभूति पूर्वक सुना और शीघ्र ही रेल सेवा से वंचित जनता के लिए रेल सेवा शुरू करवाने का आश्वासन दिया ।रेल सेवा संघर्ष समिति के अध्यक्ष तोलाराम मारू ने बताया कि केन्द्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल द्वारा श्री डूंगरगढ़ में दुरंतो गाड़ी का बिना जंक्शन के ठहराव कराने पर रेल संघर्ष समिति के द्वारा सम्मान पत्र देकर भी आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम जी मेघवाल के निजी सहायक विक्रम सिंह राजपुरोहित भी उपस्थित थे जिन्होंने बताया कि माननीय मंत्री महोदय बीकानेर से वाया श्री डूंगरगढ़ जयपुर व अन्य रेल सेवा विस्तार सुविधा के लिए निरंतर प्रयत्नशील है।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

Related Post