Bikaner Live

जिला स्तरीय खाद्य सुरक्षा एवं सतर्कता समिति की बैठक आयोजित


बीकानेर, 29 अप्रैल। जिला स्तरीय खाद्य सुरक्षा एवं सतर्कता समिति की बैठक शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुई। बैठक में जिला प्रमुख मोडाराम, नोखा विधायक बिहारीलाल बिश्नोई, देशनोक नगरपालिका अध्यक्ष ओमप्रकाश मूंधड़ा, समिति के मनोनीत सदस्य सांगीदान, गोरधन लाल मीणा, संजय कुमार गोयल, राधा भार्गव, भागीरथ तेतरवाल आदि मौजूद रहे।
बैठक की अध्यक्षता करते हुए अतिरिक्त जिला कलक्टर (शहर) पंकज शर्मा ने बताया कि राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा के अंतर्गत 2 से 29 अप्रैल तक 39,376 आवेदन प्राप्त हुए हैं। उन्होंने बताया कि पोर्टल पर 30 अप्रैल तक आवेदन किए जा सकते हैं।
उन्होंने जिले में राशन कार्ड एवं आधार सीडिंग की स्थिति, राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना और प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के अंतर्गत गेहूं आवंटन, गेहूं वितरण की मात्रा, उचित मूल्य दुकानों की स्थिति के बारे में बताया।
जिला रसद अधिकारी (द्वितीय) भागूराम मेहला ने बताया कि जिले में 1 हजार 332 सरकारी कर्मचारियों द्वारा अवैध रूप से गेहूं उठाए जाने पर 27 रुपये प्रति किलो की दर से 1 करोड़ 62 लाख 70 हजार 120 रुपये वसूले गए हैं। यह राशि राजकोष में जमा करवा दी गई है तथा शेष 334 सरकारी कर्मचारियों के विरुद्ध इस संबंध में नोटिस जारी किया गया है। इनके आहरण वितरण अधिकारियों को पत्र भी भेजे गए हैं।

Author picture

खबर

Related Post

error: Content is protected !!