Bikaner Live

मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना
1 मई से बीमा कवर लेने के लिए अंतिम तारीख

बीकानेर, 29 अप्रैल। मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना मे प्रति परिवार स्वास्थ्य बीमा में निः शुल्क श्रेणी के अलावा अन्य सभी परिवार जिनकी बीमा अवधि 30 अप्रेल को समाप्त हो रही है वे शनिवार को ही 850 रूपये प्रीमियम जमा करवाकर अगले एक साल के लिये योजना में अपने परिवार का पुनः पंजीकरण करवा सकते हैं। अब तक अपजीकृत परिवारों के लिए भी 1 मई से बीमा कवर लेने के लिए 30 अप्रैल ही अंतिम तारीख है।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ बी.एल. मीना ने बताया कि चिरंजीवी योजना के अन्तर्गत 30 अप्रेल के बाद रजिस्ट्रेशन करवाने वाले परिवारों को योजना का लाभ तीन महीने बाद यानिकी अगस्त माह से मिल पायेगा। चाहे कोई परिवार 1 मई को पंजीकरण करवाए या 30 जुलाई को करवाए निःशुल्क बीमा कवर का लाभ फिर 1 अगस्त से ही देय होगा। जिले में अब तक 46 हजार से अधिक परिवार 850 रूपए देकर सशुल्क श्रेणी में पंजीकृत हैं।

सर्वर ठप होने से होती रही परेशानी
चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना से आमजन को अधिकाधिक लाभान्वित करने के लिए सामाजिक संस्थान कम्युनिटी वेलफेयर सोसाइटी द्वारा नथूसर बास क्षेत्र में एक दिवसीय शिविर लगाया गया। अंतिम तारीख के कारण योजना पोर्टल पर अत्यधिक दबाव पड़ा और सर्वर ठप हो गया। जिले भर में पूरे दिन आमजन प्रयास करते रहे पर पोर्टल की धीमी गति से रजिस्ट्रेशन में समस्याएं आती रही। दोपहर बाद रेजिस्ट्रेशन में कुछ गति आई।

Author picture

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!