Bikaner Live

बीकानेर पहुंची महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती ममता भूपेश


शनिवार को लेंगी बैठक, कार्यशाला में करेंगी शिरकत
बीकानेर, 29 अप्रैल। महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती ममता भूपेश शुक्रवार को बीकानेर पहुंची। यहां सर्किट हाउस पहुंचने पर यशपाल गहलोत, सुनीता गौड़, श्रीलाल व्यास, संतोष प्रजापत, राहुल जादूसंगत, मनोज चौधरी, सुनील चावरियां, परशुराम सेवा समिति के अध्यक्ष नवरतन व्यास, सुशील किराडू, राजेंद्र किराडू, बाल कल्याण समिति की अध्यक्ष डॉ. किरण सिंह, सदस्य एड. जुगल किशोर व्यास, सरोज जैन, हर्षवर्धन सिंह भाटी, किशोर न्याय बोर्ड सदस्य किरण गौड़, अरविंद सिंह सैंगर आदि ने मंत्री का पुष्प गुच्छ और मालाएं भेंट कर मंत्री श्रीमती ममता भूपेश का स्वागत किया।
महिला एवं बाल विकास विभाग मंत्री शनिवार प्रातः 10 बजे ओटीएस ट्रेनिंग सेंटर में बाल संरक्षण पर आयोजित संभाग स्तरीय कार्यशाला में शिरकत करेंगी तथा प्रातः 11 बजे कलेक्ट्रेट सभागार में अधिकारियों की समीक्षा बैठक लेंगी। महिला एवं बाल विकास विभाग मंत्री रविवार प्रातः 8 बजे जयपुर के लिए प्रस्थान करेंगी।

Author picture

खबर

Related Post

error: Content is protected !!