Bikaner Live

उपखंड अधिकारी ने जब्त किया चाइनीज मांझा


बीकानेर, 29 अप्रैल। संभागीय आयुक्त डॉ. नीरज के. पवन और जिला कलेक्टर भगवती प्रसाद कलाल के निर्देशानुसार उपखंड अधिकारी अशोक कुमार बिश्नोई ने शुक्रवार को गंगाशहर स्थित आशापुरा पतंग हाउस में 62 चरखी चाइनीज मांझा जब्त किया।
उपखंड अधिकारी ने बताया कि बोगस ग्राहक द्वारा प्राप्त सूचना के आधार पर तहसीलदार बिहारी लाल और गंगाशाहर पुलिस के साथ दुकान और गोदाम में औचक कार्यवाही की गई। इस दौरान गोदाम से यह चाइनीज मांझा जब्त किया गया। उन्होंने बताया कि आगे भी ऐसी कार्यवाही जारी रहेगी।

Author picture

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!