Bikaner Live

गर्मी के मद्देनजर स्कूलों में दोपहर 12 बजे तक होंगे शैक्षणिक कार्य
जिला कलक्टर ने जारी किए आदेश
फाइल फोटो


बीकानेर, 29 अप्रैल। जिले में भीषण गर्मी/हीटवेव के मौसम को देखते हुए सभी राजकीय एवं निजी विद्यालयों में शैक्षणिक कार्य बंद होने का समय 30 अप्रैल से सत्रांत (17 मई) दोपहर 12 बजे तक किया गया है।
जिला कलेक्टर भगवती प्रसाद कलाल ने शुक्रवार को इस संबंध में आदेश जारी किए। उन्होंने बताया कि वार्षिक परीक्षाएं यथावत समय पर संचालित होंगी। यह आदेश केवल विद्यार्थियों के लिए रहेगा। अध्यापक पूर्व निर्धारित समय अनुसार विद्यालय में उपस्थिति सुनिश्चित करेंगे।

Author picture

खबर

Related Post

error: Content is protected !!