
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा दो दिन के दौरे पर राजस्थान आ रहे हैं। वह 10-11 मई को हनुमानगढ़ और श्रीगंगानगर जिले के दौरे पर रहेंगे। उनके कार्यक्रम को लेकर छपे आमंत्रण पत्र पर बीकानेर की महापौर का नाम नहीं होने से भाजपा कार्यकर्ता मैं विरोध के नाराजगी नजर आ रही है यह विवाद निमंत्रण पत्र पर नाम नहीं लिखे जाने को लेकर हो रहा है। इसे लेकर भाजपा कार्यकर्ता बीकानेर जिला अध्यक्ष का विरोध कर रहे हैं।
जेपी नड्डा दो दिन के दौरे पर राजस्थान आ रहे हैं। वह 10 और 11 मई को किसान बहुल हनुमानगढ़ और श्रीगंगानगर जिले का दौरा करेंगे। इसी दिन श्रीगंगानगर के सूरतगढ़ शहर में बीकानेर संभाग के पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं को भी संबोधित करेंगे। अगले दिन 11 मई को जेपी नड्डा जिले में बने भाजपा के नए कार्यालय का लोकार्पण करेंगे। साथ ही अन्य जिलों में बनाए गए नए पार्टी कार्यालयों का वर्चुअल तरीके से लोकार्पण करेंगे। इसे लेकर एक आमंत्रण पत्र जारी किया गया है।
इसमें जेपी नड्डा, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया, बीकानेर सांसद व मंत्री अर्जुनराम मेघवाल, पूर्व विधायक सिद्धी कुमारी, नोखा विधायक बिहारी लाल विश्रोई और लूणकरणसर विधायक सुमित गोदारा का नाम है। जबकि संभाग मुख्यालय बीकानेर में पहली बार महिला महापौर बनी सुशीला कंवर का नाम इस निमंत्रण पत्र में नहीं हैं। इस कारण महापौर से जुड़े कार्यकर्ता सोशल मीडिया पर जिला अध्यक्ष अखिलेश प्रताप सिंह का विरोध कर रहे हैं।














