Bikaner Live

न्यू इंडिया इंश्योरेंस के क्षेत्रीय प्रबंधक श्री एम॰ एम॰ वर्मा का बीकानेर मंडल कार्यालय में स्वागत

बीकानेर 9 मई 2020 सरकारी क्षेत्र की अग्रणी साधारण बीमा कंपनी दी न्यू इंडिया एश्योरेन्स कंपनी के जयपुर क्षेत्रीय कार्यालय के क्षेत्रीय प्रबन्धक श्री एम॰ एम॰ वर्मा जी ने संस्थान के बीकानेर मण्डल कार्यालय का दौरा किया। इस दौरे मे उन्होने कंपनी के कार्मिकों, अभिकर्ताओं, और डीलरों से मुलाक़ात की और व्यवसायिक समीक्षा की। साथ ही उन्होने ग्राहकों को त्वरित सेवायें देने मे आ रही समस्याओं के समाधान पर भी विचार विमर्श किया। कंपनी के वरिष्ठ मण्डल प्रबन्धक श्री एस॰ एस॰ अग्रवाल ने ग्राहकों को श्रेष्ठतम सेवाएँ देने हेतु कंपनी द्वारा किए जा रहे कार्यों और प्रयासों पर प्रकाश डाला। ज्ञातव्य है की दी न्यू इंडिया एश्योरेन्स कंपनी भारत की नंबर एक इन्शुरेंस कंपनी है जिसका व्यापार देश मे ही नहीं अपितु विदेश में भी फैला हुआ है।

Author picture

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!