Bikaner Live

राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय- शिक्षको की ज्वलंत समस्याओ के समाधान हेतु निदेशक से हुई वार्ता


बीकानेर।राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय की शिक्षक समस्याओ को लेकर शिक्षा निदेशक राजस्थान से शिक्षा निदेशालय बीकानेर में वार्ता प्रदेशाध्यक्ष सम्पतसिंह एवं प्रदेश अतिरिक्त महामन्त्री रवि आचार्य के नेतृत्व में सम्पन्न हुई।
संगठन के प्रदेशाध्यक्ष सम्पतसिंह ने विभाग के समस्त संवर्ग की डीपीसी तत्काल करवाने,तृतीय श्रंखला के शिक्षको के स्थान्तरण करवाने, ग्रीष्मावकाश में लगने वाले शिक्षक प्रशिक्षण शिविर आयोजित नही करने,माध्यमिक शिक्षा में स्टाफिंग पैटर्न कर पदों का आवंटन करवाने, नोशनल लाभ हेतु एकरूपता रखने, एसीपी,स्थायीकरण व अन्य समस्याओ के निस्तारण हेतु विशेष शिविर राज्य स्तर के सभी कार्यलयो मे लगवाने की मांग की।
संगठन के प्रदेश अतिरिक्त महामन्त्री रवि आचार्य ने शिक्षको की समस्याओ से अवगत करवाते हुए बताया कि शाला दर्पण पर उपलब्ध सूचनाओं के बाद भी बार बार उन्ही सूचनाओं को स्कूलों से अनावयशक मांगने की विभागीय प्रवति पर रोक लगाने,कला,शाशि विषय की पुस्तकों का प्रकाशन करने,अवकाश की स्थिति में कार्य किये जाने पर उपार्जित अवकाश देने,चुनाव के नाम पर blo लगाये जाकर गैर शेक्षणिक कार्य पर रोक लगाने,हिन्दी व अंग्रेजी माध्यम की स्थिति में दोनों साथ साथ लगाने या नए भवनों में नए स्टाफ के साथ अंग्रेजी माध्यम की सकल्पना को प्रारम्भ करने की मांग की तथा सगठन के मांग पत्र पर संवाद करने आदि अनेकानेक तात्कालिक विषयों पर वार्ता की गई। निदेशक महोदय ने संगठन की ज्वलंत वाजिब समस्याओं के समाधान करने का आश्वासन दिया तथा संगठन मांग पत्र पर संगठन प्रतिनिधियों के साथ जल्द ही वार्ता करने पर सहमति दी।वार्ता के समय मे जिलामंत्री बीकानेर नरेन्द्र आचार्य,प्रदेश सयुक्त मंत्री सुरेश व्यास भी उपस्थित रहे।

Author picture

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!