Bikaner Live

चर्म प्रशिक्षण कार्यक्रम के तहत आवेदन आमंत्रित
soni


बीकानेर, 17 मई। चर्म प्रशिक्षण कार्यक्रम के तहत दो संस्थाओं, शिक्षण संस्थान व तकनीकी प्रशिक्षण संस्थान से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं
जिला उद्योग एवं वाणिज्य केन्द्र की महाप्रबंधक मंजू नैण गोदारा ने बताया कि राज्य सरकार द्वारा चर्म प्रशिक्षण योजना के तहत वर्ष 2022-23 में बेरोजगार युवकों को स्वरोजगार अथवा नियोजन प्रदान करने के उद्देश्य से चर्म प्रशिक्षण कार्यक्रम के तहत यह आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। उन्होंने बताया कि प्रशिक्षण के लिए पात्र संस्था 3 वर्ष पूर्व सोसाइटी एक्ट में पंजीकृत हो तथा प्रशिक्षण क्षेत्र का अनुभव रखती हो। साथ ही संस्था के पास प्रशिक्षण देने के लिए पर्याप्त संसाधन और आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध होना जरूरी है। उन्होंने बताया कि नागरा जूती प्रशिक्षण देने के लिए उक्त संस्थान जिला उद्योग एवं वाणिज्य केन्द्र में 27 मई तक आवेदन प्रस्तुत कर सकती हैं।

Author picture

खबर

Related Post

error: Content is protected !!