Bikaner Live

वाल्मीकि समाज को राज्यसभा मे मिले राजनीतिक प्रतिनिधित्व……जयदीपसिंह जावा प्रदेश सचिव(सोशल मीडिया
soni

बीकानेर, राजस्थान प्रदेश कॉंग्रेस कमेटी सोशल मीडिया विभाग के प्रदेश सचिव जयदीपसिंह जावा ने कॉंग्रेस राष्ट्रीयअध्यक्ष माननीया सोनिया गांधी तथा राजस्थान कॉंग्रेस प्रभारी श्री अजय माकन, राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष श्री गोविंदसिंह, राजस्थान के जननायक मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत को पत्र लिखकर मांग की हे कि परंपरागत रूप से कॉंग्रेस पार्टी मे जुडा वाल्मीकि समाज का आप के नेतृत्व वाली राज्य सरकार ने समय समय पर इनके हित मे एतिहासिक निर्णय लेकर वाल्मीकि समाज को आगे बढ़ाने का अवसर प्रदान किया है। लेकिन राजनीतिक क्षेत्र में अभी भी यह समाज अंतिम पंक्ति में खड़ा दिखाई देता है, राजस्थान में स्थित शुन्य हे जबकि मुख्य विपक्ष पार्टी भाजपा ने राजस्थान में उपमंत्री, विधायक, जिलाप्रमुख, नगरपालिका, परिषद में सभापति और तीन पालिकाओं में चेयरमैन जैसे संविधानिक पद वाल्मीकि समाज को देकर अपनी विचारधारा की ओर आकर्षित करने का प्रयास करती रहीं है । परंतु वाल्मीकि समाज का बड़ा हिस्सा कॉंग्रेस पार्टी और आप के नेतृत्व में आस्था बनाये हुये हैं। राजस्थान मे वाल्मीकि समाज को राज्यसभा में सांसद निर्वाचित होने का अवसर मिलता हे तो आजादी के 75 वर्षों बाद राज्यसभा में राजस्थान प्रदेश से कॉंग्रेस पार्टी का प्रतिनिधित्व करने वाला प्रथम वाल्मीकि सांसद होगा। जिसका पूरे देश में एक सकारात्मक संदेश भी जाएगा कि कॉंग्रेस पार्टी केंद्र सरकार की तर्ज पर मात्र भ्रामक प्रचार नहीं अपितु वास्तव मे सबको साथ लेकर प्रगति का अवसर देती है।

)

Author picture

खबर

Related Post

error: Content is protected !!