Bikaner Live

कत्थक के प्रति छात्रों का उत्साह अभूतपूर्व

कार्यशाला में कत्थक के प्रति छात्रों का उत्साह अभूतपूर्व जिला प्रशासन बीकानेर के तत्वाधान में आयोजित गर्मी की छुट्टियों में कथक नृत्य की निशुल्क कार्यशाला में अंतरराष्ट्रीय नृत्य गुरु एवं नृत्यांगना श्रीमती वीणा जोशी के सानिध्य में चल रही कथक नृत्य की कक्षाओं में अभूतपूर्व रुझान बीकानेर शहर का प्रकट हुआ है दिन प्रतिदिन ना केवल संख्या में वृद्धि हो रही है लोगों का संगीत के प्रति भी इस प्रकार का सम्मान और आदर प्रतिदिन देखने को मिल रहा है सादुल स्कूल में चल रही इस कार्यशाला में 100 से अधिक छात्राओं ने हिस्सा लिया है जिसमें 4 से 45 वर्ष उम्र तक की छात्राओं ने और वर्किंग तथा हाउसवाइफ ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया है जैसा की विधित है कि प्रशासन की ओर से रविंद्र रंग मंच पर अच्छा प्रदर्शन करने वालों को सीखी गई विद्या का प्रदर्शन हेतु अवसर दिया जाएगा जोकि जून के अंतिम सप्ताह में ही होगा सुबह 8:00 से 10:00 तक सादुल स्कूल कोर्ट गेट के पास जो है वहां पर यह कार्यशाला निरंतर चल रही है वर्तमान में कार्यक्रम की कोरियोग्राफी कत्थक शिक्षिका श्रीमती वीणा जोशी ने शुरू कर दी है गुरुवार के दिन कत्थक की वेशभूषा के साथ छात्राएं अपने घुंघरू पूजन का कार्यक्रम करेंगे जोकि शास्त्रीय संगीत का नियम है जिसमें गुरु वाद्य यंत्र और स्थान जहां पर साधना की जाती है वह पवित्रतम होता है और उसकी पूजा प्रार्थना की जाती है कार्यक्रम में प्रतिदिन प्रशासन एवं समाज के गणमान्य विशिष्ट सृजनशील व्यक्तित्व का सहज ही आगमन हो रहा है

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

http://

Related Post

श्याम सलोने सांवरे, बर्बरीक तनुधार, इच्छा पूर्ण करो न लगाओ बार
जलझूलनी (परिवर्तिनी) एकादशी पर खाटू श्याम मंदिर में दिल्ली से आए फूलों से हुआ बाबा का भव्य श्रृंगार, दिनभर उमड़े श्रद्धालु

Read More »
error: Content is protected !!