Bikaner Live

21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस जूनागढ़ किला परिसर में मनाया जायेगा…..

बीकानेर, 14 जून। 21 जून को होने वाले अंतराष्ट्रीय योग दिवस को लेकर तैयारी शुरू कर दी है। इस बार अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का मुख्य कार्यक्रम जूनागढ़ किले में 21 जून को सुबह 7 बजे से 8 बजे तक आयोजित किया जाएगा।
इस संबंध में जिला कलक्टर भगवती प्रसाद कलाल की अध्यक्षता में बैठक हुई, जिसमें उन्होंने योग दिवस के नोडल विभाग आयुर्वेद को संबंधित विभागों से समन्वय रखते हुए योग दिवस को गरिमामय तरीके से मनाने के निर्देश दिए। उन्होंनेे संबंधित विभागों के अधिकारियों से योग दिवस को लेकर विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई और संबंधितों को निर्देश दिए।  उन्होंने योग मैट, परिवहन, स्टेज, होर्डिंग और बैनर, सुरक्षा, स्वच्छता आदि की व्यवस्था के लिए संबंधित विभागों को निर्देश दिए और कहा कि योग दिवस पर सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि योग के प्रति जागरूकता पैदा करने के लिए आईसी गतिविधियां आयोजित हो। उन्होंने योग दिवस को सफल बनाने के लिए योग के क्षेत्र में काम करने वाली संस्थाओं से समन्वय स्थापित कर, कार्यक्रम आयोजित किया जाए। सरकारी पीटीआई को योग दिवस से पहले प्रशिक्षित किया जाए। योग विशेषज्ञों का सहयोग लिया जाए।  
जिला कलक्टर मुख्यकार्यकारी अधिकारी जिला परिषद को निर्देश दिए कि ग्राम पंचायत मुख्यालयों  पर भी योग दिवस पर कार्यक्रम रखे जाए। इसमें पंचायत राज जनप्रतिनिधियों व कार्मिकों की भागीदारी सुनिश्चित करवाएं। उन्होंने योग दिवस के सफल संचालन के लिए मेडिकल कॉलेज, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, उच्च एवं तकनीकी शिक्षा, शिक्षा विभाग, जिला क्रीडा परिषद सहित एक दर्जन विभागों को विभिन्न जिम्मेदारी दी।बैठक में उप निदेशक आयुर्वेद विभाग एवं नोडल अधिकारी डॉ. बलबीर शरण शर्मा ने योग दिवस पर आयोजित होने वाली गतिविधियों की जानकारी दी। बैठक में अतिरिक्त जिला कलक्टर (प्रशासन) ओम प्रकाश,एडीएम सिटी पंकज शर्मा, नगर निगम आयुक्त  गोपाल राम बिड़दा, उपायुक्त सुमन शर्मा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं योग प्रशिक्षक आदि उपस्थित थे।

Author picture

खबर

http://

Related Post

एक आस तुम्हारी है, विश्वास तुम्हारा है, तेरे सिवा दुनिया में कौन हमारा है
रमा एकादशी पर खाटू श्याम मंदिर में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, विवाह के निमंत्रण कार्ड लेकर बाबा के दरबार पहुंचे श्रद्धालु

Read More »
error: Content is protected !!