
श्रीडूंगरगढ़ बीकानेर। तोलाराम मारू
कार्यशाला आयोजक कांग्रेस नेता एवम पूर्व विधायक श्री मंगलाराम गोदारा ने बताया कि प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार ये कार्यक्रम रखा गया है, अखिल भारतीय कांग्रेस के अभी हाल ही में उदयपुर में हुए नव संकल्प चिंतन शिविर में पारित प्रस्तावों पर चर्चा हुई।
इन प्रस्तावों को आमजन तक ले जाने और पार्टी को मजबूत करने के लिए ये आयोजन रखा गया है।
शिविर का विधिवत शुभारंभ जिलाध्यक्ष श्री महेंद्र गहलोत एवम पूर्व विधायक श्री मंगलाराम गोदारा के द्वारा किया गया।
कांग्रेस नेता विमल भाटी ने कांग्रेस की रीति नीति अनुसार झंडारोहण करवाया और वन्देमातरम एवम राष्ट्रगान करवाया।
इस दौरान राजस्थान सरकार के उर्जा मंत्री श्री भंवर सिंह भाटी, राजस्थान केशकला बोर्ड अध्यक्ष एवम बीकानेर देहात कांग्रेस जिलाध्यक्ष श्री महेंद्र गहलोत, वंशावली संवर्धन बोर्ड के अध्यक्ष श्री राम सिंह राव, राजस्थान भूदान बोर्ड के अध्यक्ष एवं पूर्व देहात कांग्रेस जिलाध्यक्ष श्री लक्षण कड़वासरा, लूणकरणसर से पूर्व विधायक एवं राजस्थान सरकार के पूर्व गृह एवं परिवहन मंत्री श्री वीरेंद्र बेनीवाल,
बीकानेर से लोकसभा प्रत्याशी, पूर्व ips एवं अंबेडकर पीठ, राजस्थान चेयरमैन श्री मदन गोपाल मेघवाल, बीकानेर जिला प्रमुख श्री मोडाराम मेघवाल, प्रदेश कांग्रेस सेवादल महासचिव विमल भाटी, राजस्थान आई टी सेल के कॉर्डिनेटर श्री विक्रम स्वामी, कांग्रेस नेता एवम पूर्व प्रधान श्री केसराराम गोदारा, श्री डूंगरगढ पंचायत समिति की प्रधान श्रीमती सावित्री देवी गोदारा, नगर पालिका नेता प्रतिपक्ष श्रीमती अंजू देवी पारख़, युवा कॉन्ग्रेस नेता श्री शिव लाल गोदारा, दलित एक्टिविस्ट राजेंद्र मेघवाल बापेऊ, कॉन्ग्रेस नेत्री सुषमा बारुपाल, महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष श्रीमती राजकुमारी व्यास आदि ने कार्यशाला को संबोधित किया।
सभी वक्ताओं ने कांग्रेस की मजबूती के लिए आगे आकर कार्य करने एवम आमजन की सेवा करने पर जोर दिया।
राजस्थान सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को घर घर तक पहुंचा कर 2023 में राज्य में कांग्रेस की सरकार लाने एवम 2024 में केंद्र की तानाशाही सरकार को उखाड़ फेंकने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम का संचालन विजयराज सेवग ने किया।
इस अवसर पर श्री डूंगरगढ़ ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के निवृतमान अध्यक्ष श्री मूलाराम थोरी, राधेश्याम सारस्वत,नॉर्ंग चाहर, शिवप्रसाद नाई पूर्व जिला आयोजना समिति सदस्य मनोज कुमार, संदीप मारू, दाऊद अली, युनुस अली, राजेश मंडा,गोवर्धन खिलेरी, संदीप धनखड़, बीकानेर देहात उपाध्यक्ष श्री नित्यानंद, डा मिर्जा हैदर बैग, टेमाराम मेघवाल, हरिराम गोदारा, सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

















