Bikaner Live

भाजपा लघु उद्योग प्रकोष्ठ जिला कार्यसमिति का गठन 

 बीकानेर। भारतीय जनता पार्टी शहर जिला बीकानेर लघु उद्योग प्रकोष्ठ का विस्तार करते हुए प्रकोष्ठ के जिला संयोजक डॉ. नरेश गोयल ने प्रदेश संयोजक रघुनाथ अग्रवाल के निर्देशानुसार और भाजपा जिलाध्यक्ष अखिलेश प्रताप सिंह की सहमति से जिला कार्यकारिणी का गठन किया है।

लघु उद्योग प्रकोष्ठ जिला संयोजक डॉ. नरेश गोयल द्वारा घोषित जिला कार्यसमिति में अदिति राजवंशी और पवन किशोर चांडक को जिला सहसंयोजक, संगीता सेठिया और तेज सिंह पड़िहार को जिला महामंत्री, माधुरी शर्मा, प्रकाश शर्मा, लक्ष्मण सिंह बल्लर, विक्रांत भाटी और नीरज हांडा को जिला कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया है।

प्रकोष्ठ के जिला संयोजक डॉ. नरेश गोयल ने बताया कि शीघ्र ही जिला कार्यसमिति का विस्तार करते हुए सभी दस मंडलों में भी संयोजकों की नियुक्ति की जायेगी।

Author picture

खबर

http://

Related Post

श्याम सलोने सांवरे, बर्बरीक तनुधार, इच्छा पूर्ण करो न लगाओ बार
जलझूलनी (परिवर्तिनी) एकादशी पर खाटू श्याम मंदिर में दिल्ली से आए फूलों से हुआ बाबा का भव्य श्रृंगार, दिनभर उमड़े श्रद्धालु

Read More »
error: Content is protected !!