Bikaner Live

तंबाकू मुक्त राजस्थान अभियान में बीकानेर रहा तीसरे स्थान पर -राज्य स्तर पर हुआ जिले का सम्मान

बीकानेर 15 जून। तंबाकू मुक्त राजस्थान अभियान के अंतर्गत बीकानेर जिला शपथ ग्रहण करवाने में पूरे राजस्थान में तीसरे स्थान पर रहा है। पहले स्थान पर हनुमानगढ़ तथा दूसरे स्थान पर झालावाड़ रहा। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ बी एल मीणा ने बताया कि तंबाकू मुक्त राजस्थान को लेकर चले सौ दिवसीय अभियान के अन्तर्गत जिला कलेक्टर भगवती प्रसाद कलाल के नेतृत्व में जिले में सघन जागरूकता गतिविधियां आयोजित की गई। नारा लेखन, रैली व वाद-विवाद प्रतियोगिता से आमजन को तंबाकू के दुष्प्रभाव के संबंध में जागरुक किया गया तथा सोशल मीडिया के माध्यम से शपथ ग्रहण के लिए प्रेरित किया। 30 अप्रैल को एक साथ एक दिन में सर्वाधिक चालानिंग भी की गई। विश्व तंबाकू निषेध दिवस यानी कि 31 मई को जिले भर के सभी सरकारी तथा अधिकाशं गैर सरकारी संस्थानों, परिसरों पर तंबाकू निषेध की शपथ ग्रहण के कार्यक्रम आयोजित किए गए जिसमें जिला तीसरे स्थान पर रहा है। इसके लिए राज्य स्तर पर आयोजित कार्यशाला के दौरान राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के मिशन निदेशक डॉ जितेंद्र कुमार सोनी व तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम के राज्य नोडल अधिकारी डॉ एसएन धौलपुरिया ने तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम के रविंद्र सिंह शेखावत, कमल कुमार पुरोहित व देवी दान सिंह चारण को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया है।

Author picture

खबर

http://

Related Post

एक आस तुम्हारी है, विश्वास तुम्हारा है, तेरे सिवा दुनिया में कौन हमारा है
रमा एकादशी पर खाटू श्याम मंदिर में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, विवाह के निमंत्रण कार्ड लेकर बाबा के दरबार पहुंचे श्रद्धालु

Read More »
error: Content is protected !!