5 दिनों के लिए अलर्ट जारी
मौसम ने प्रदेश में अगले 5 दिनों तक यलो अलर्ट जारी किया है.
बीकानेर में देर रात्रि में झमा झम बारिश तेज हवाओं के साथ ।
इस दौरान करीब 2 दर्जन जिलों में झोंकेदार हवाओं के साथ बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है. बांरा, बूंदी, चित्तौड़गढ़, जयपुर, झालावाड़, कोटा, प्रतापगढ़ दौसा, भरतपुर, अलवर, राजसमंद, धौलपुर, करौली, सवाई माधोपुर, टोंक, झुंझुनू, सीकर, बाड़मेर, जैसलमेर, गंगानगर, हनुमानगढ़, चूरू, जोधपुर, जालौर, पाली, नागौर में मौसम विभाग ने यलो अलर्ट जारी किया है. इस दौरान मेघ गर्जन, वज्रपात, आंधी और झोंकेदार तेज हवाएं चलने की चेतावनी भी जारी की गई है.















