Bikaner Live

गायत्री संजीवनी विद्या है- गोपाल स्वामी*
24 कुंडीय गायत्री यज्ञ सम्पन्न
soni



*गायत्री संजीवनी विद्या है- गोपाल स्वामी*
*24 कुंडीय गायत्री यज्ञ सम्पन्न…*

18 जून बीकानेर। अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार की जिला शाखा गायत्री शक्तिपीठ एवं कल्याणी प्रज्ञा मंडल पवनपुरी के संयुक्त तत्वावधान में तीन दिवसीय 24 कुंडीय गायत्री महायज्ञ एवं संस्कार महोत्सव का आयोजन बल्लभ गार्डन स्थित आशीर्वाद गार्डन भवन में सम्पन हुआ।
गायत्री परिवार प्रबंध ट्रस्टी पवन कुमार ओझा ने बताया कि पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य के सूक्ष्म संरक्षण में 24 कुंडीय गायत्री यज्ञ, संस्कार समारोह, दीप-यज्ञ, प्रज्ञा पुराण कथा का आज समापन हो गया।
प्रत्येक कुंड पर विराजमान 24 सपत्नीक मुख्य याजकों सहित सैंकड़ों श्रद्धालुओं द्वारा संकल्पबद्ध होकर सामाजिक समरसता एवं जनकल्याणार्थ गायत्री महामंत्र, महामृत्युंजय मंत्र, रुद्र गायत्री, सुर्य हनुमान गायत्री, प्रखर प्रज्ञा तथा सजल श्रद्धा की विशेष आहुतियां दी गई। इस अवसर पर निशुल्क संस्कार दीक्षा संस्कार, यज्ञोपवित, अन्नप्राशन, विद्यारम्भ, पुंसवन तथा जन्मदिवस संस्कार करवाये गये। जन-जन तक सद्विचार पहुंचाने के लिए आज 44 महिला-पुरुष द्वारा ज्ञानदूत का संकल्प लिया गया वहीं 67 महिला-पुरुष द्वारा 24 हजार गायत्री मंत्र लेखन के लघु अनुष्ठान करने के संकल्प लिये गये। प्रमुख यज्ञाचार्य गोपाल स्वामी ने कहा कि गायत्री मंत्र संजीवनी विद्या है जो साधक के नीरस जीवन में जीवटता का प्रादुर्भाव करती है। उन्होंने आगे कहा कि स्वाध्याय एवं योगाभ्यास से जहां स्वस्थ समाज की स्थापना होती है वहीं देश बलशाली बनता है।
24 कन्याओं द्वारा गायत्री चालीसा एवं महाआरती का संगीतमय सस्वर पाठ किया गया।
कार्यक्रम समापन से पूर्व शांतिकुंज हरिद्वार की केन्द्रीय टोली यज्ञाचार्य गोपाल स्वामी, बीरम सिंह तथा फलेन्द्र कुमार का प्रबंध ट्रस्टी पवन कुमार ओझा, जिला समन्वयक करनीदान चौधरी, कार्यक्रम संयोजक जवाहर लाल गंगल, दिया जिलाध्यक्ष धनंजय सारस्वत तथा कल्याणी प्रज्ञा मंडल संयोजिका ललिता शर्मा द्वारा सम्मानित करते हुए विदाई प्रदान की गई। भारत भूषण गुप्ता द्वारा कार्यक्रम संचालन तथा प्रमिला गंगल एवं नरेश खत्री द्वारा आभार व्यक्त किया गया ।



*इनका हुआ सम्मान*
केन्द्रीय टोली द्वारा गायत्री महायज्ञ एवं संस्कार समारोह में उल्लेखनीय सहयोग के लिए नरेश खत्री, पिंटु तिवारी, राधा शर्मा, ललिता शर्मा,
जवाहरलाल प्रमिला गंगल, देवेन्द्र शोभा सारस्वत, करनीदान सरला चौधरी, इंजीनियर अमरसिंह वर्मा, प्रवीण तंवर, हरि सिंह गौड़, जगजीत सिंह तथा डिवाइन इंडिया यूथ एशोसियेशन दिया जिलाध्यक्ष धनंजय सारस्वत, तरुण कुमार राठी, गोविंद राम केवटिया, राजेश साध, जयकिशन जोशी, लीना जांगिड़, योगिता स्वामी, अनीशा बिश्नोई, अन्नु कुमावत, दिव्या स्वामी, पूजा भाम्भु, प्रियंका बिश्नोई, दीपा स्वामी, हिमांशु सारस्वत एवं निखिल धोबी, मदन शीला अग्रवाल, सुरेन्द्र राखी शर्मा, विश्वप्रसाद पारीक, राधेश्याम नामा तथा रामकुमार चौहान को सम्मानित किया गया।

सादर प्रकाशनार्थ
माननीय संपादक जी

भवदीय
देवेन्द्र सारस्वत
ट्रस्टी एवं मीडिया प्रभारी
गायत्री शक्तिपीठ बीकानेर
मोबा – 9468567707

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!